
Stock Market: खुलते ही शेयर बाजार में फिर से हाहाकार, IT स्टॉक्स में भारी गिरावट
Stock Market Today: तीन दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक संकेतों और Accenture की राजस्व भविष्यवाणी में कमी के कारण आईटी शेयरों में भारी बिकवाली हुई।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले।
निफ्टी 50 203.25 अंक या 0.84% गिरकर 23,964.75 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 719.13 अंक या 0.93% गिरकर 76,690.85 पर खुला। निफ्टी 50 में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और विप्रो पांच प्रमुख नुकसान उठाने वाली कंपनियां रहीं।
आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट
शेयर मार्केट में इस गिरावट को सपोर्ट करने में सबसे बड़ा रोल आईटी और टेक शेयरों का रहा, जो ओपनिंग के साथ ही धराशायी हो गए. बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Infosys Share (8.50%), TCS Share (6.20%), Tech Mahindra Share (5.60%), HCL Tech Share (5.40%) की बड़ी गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे.
एशिया के अन्य बाजारों में तेजी, कच्चे तेल में राहत
एक तरफ जहां भारतीय बाजारों में गिरावट है, वहीं दूसरी तरफ एशिया के अन्य बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले हैं. सियोल (साउथ कोरिया) के ‘कोस्पी’ (Kospi) इंडेक्स ने टेक कंपनियों के दम पर शुक्रवार को एक और नया रिकॉर्ड बनाया है. अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में ट्रैफिक दोबारा शुरू होने से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहा, जिससे वैश्विक बाजारों को सहारा मिला.
हालांकि, इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा साल के अंत से पहले ब्याज दरें बढ़ाए जाने की अटकलें तेज हुई थीं, लेकिन एशियाई निवेशकों ने उसे दरकिनार कर खरीदारी की.
अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी
एशियाई बाजारों को अमेरिकी बाजार (Wall Street) से भी मजबूत संकेत मिले थे. बीते सत्र में टेक-हैवी नैस्डैक (Nasdaq) इंडेक्स लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जिसमें अमेजन, अल्फाबेट (गूगल) और एनवीडिया जैसी दिग्गज टेक कंपनियों का बड़ा योगदान रहा.





