
Eetha Teaser: ईथा की पहली झलक वायरल, प्रेग्नेंट विठाबाई के रोल में दिखी श्रद्धा कपूर
Shraddha Kapoor Eetha Teaser: लक्ष्मण उतेकर की आगामी फिल्म ‘ईथा’ का टीजर थिएटर्स में रिलीज हो गया है। प्रेग्नेंट विठाबाई के किरदार में श्रद्धा कपूर का दमदार अभिनय दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है।
Shraddha Kapoor Eetha Teaser: ‘स्त्री 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद श्रद्धा कपूर अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाली हैं। डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की आगामी बायोपिक फिल्म ‘ईथा‘ (Eetha) का पहला टीजर सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की संघर्षपूर्ण जीवन गाथा को पर्दे पर उतारेंगी।
‘कॉकटेल 2’ के साथ थिएटर्स में धमाका
इस फिल्म का पहला टीजर 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) के साथ विशेष रूप से अटैच कर दिखाया गया है। थिएटर में जैसे ही फिल्म का पहला शो शुरू हुआ, दर्शक श्रद्धा कपूर के इस नए अवतार को देखकर हैरान रह गए।
#Eatha teaser in the theatre with #cocktail2, #ShraddhaKapoor once again proves her screen presence is unmatched pic.twitter.com/3kzN2OKB1p
— Screen & State (@screen_state) June 19, 2026
श्रद्धा कपूर का चौंकाने वाला अभिनय
टीजर में दिखाया गया है कि विठाबाई प्रेग्नेंट हैं, लेकिन अपने काम और कला के प्रति समर्पण के कारण वह गर्भावस्था के बावजूद स्टेज पर लगातार लावणी परफॉर्म कर रही हैं। लाइव शो के दौरान ही उन्हें अचानक लेबर पेन शुरू हो जाता है। अपनी परफॉर्मेंस को बीच में रोकने के बजाय, वह बेहद शांत रहकर बैकस्टेज जाती हैं, वहां बच्चे को जन्म देती हैं और एक पत्थर से बच्चे की गर्भनाल काटती हैं। इसके तुरंत बाद वह वापस स्टेज पर आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी करती हैं।
श्रद्धा कपूर ने इस सीन में दर्द और हिम्मत का जो मिश्रण दिखाया है, वह दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर रहा है।
ये भी पढ़े- Batwara 1947 Teaser: बिखरी लाशें और चीखते लोग…, ‘बंटवारा’ का खौफनाक टीजर रिलीज
कौन थीं विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर?
विठाबाई महाराष्ट्र की एक बेहद मशहूर लोक कलाकार (तमाशा और लावणी डांसर) थीं, जिन्होंने इस पारंपरिक लोक नृत्य को एक नई पहचान दी। पंढरपुर के एक कलाकार परिवार में जन्मीं विठाबाई के दादा नारायण खुडे ने एक फैमिली ट्रूप (मंडली) की शुरुआत की थी, जिसे बाद में उनके पिता और चाचा ‘भाऊ-बापू मांग नारायणगांवकर’ नाम से चलाते थे। विठाबाई बचपन से ही लावणी, गवलन और भेदिक जैसे लोक गीतों के माहौल में पली-बढ़ी थीं। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़े- Daayra: ‘लेडी सिंघम’ बनीं करीना कपूर, पृथ्वीराज संग फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज डेट का एलान
कब रिलीज होगी फिल्म ‘ईथा’?
श्रद्धा कपूर स्टारर यह डांसिंग बायोपिक 28 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिलहाल इस फिल्म का टीजर सिर्फ सिनेमाघरों में ‘कॉकटेल 2’ के साथ ही देखा जा सकता है, लेकिन मेकर्स जल्द ही इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेंगे।
ये भी पढ़े- Alpha Trailer: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर भारी पड़ी आलिया भट्ट की ‘Alpha’





