
Shilpa Shinde: ‘एक्टिंग छोड़ सब्जी बेचूंगी…’, शिल्पा शिंदे का ‘टीवी माफिया’ पर फूटा गुस्सा
Shilpa Shinde: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने शहजादा धामी (Shehzada Dhami) के 30 लाख रुपये बकाया मामले पर मेकर्स को ‘व्हाइट कॉलर माफिया’ कहा है।
Shilpa Shinde: ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) एक बार फिर अपने बेबाक और तीखे बयानों की वजह से जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में टीवी एक्टर शहजादा धामी (Shehzada Dhami) ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि एक शो के मेकर्स पर उनके लगभग 30 लाख रुपये बकाया हैं और उन्हें बैन करने की धमकियां मिल रही हैं। अब इस पूरे विवाद पर शिल्पा शिंदे खुलकर शहजादा के समर्थन में आई हैं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स पर तीखा हमला बोला है।
‘सड़क पर सब्जी बेचूंगी…’
हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा ने यह कबूल किया था कि सालों पहले ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर के खिलाफ उन्होंने मजबूरी में यौन उत्पीड़न का झूठा केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।
View this post on Instagram
टीवी शोज में अब कोई क्रिएटिविटी नहीं बची है, सब बकवास कंटेंट परोस रहे हैं। मैं ऐसे माहौल में काम करने के बजाय रास्ते पर सब्जी बेच लूंगी, लेकिन ऐसे लोगों की चापलूसी कभी नहीं करूंगी।”
शहजादा धामी का क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक्टर शहजादा धामी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर आर्टिस्ट एसोसिएशनों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। शहजादा ने दावा किया था कि सालों पहले उन्होंने अपने बकाए पैसों के लिए शिकायत दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़े- Eetha Teaser: ईथा की पहली झलक वायरल, प्रेग्नेंट विठाबाई के रोल में दिखी श्रद्धा कपूर
उनके 30 लाख रुपये आज भी फंसे हुए हैं, लेकिन उस प्रोड्यूसर पर कोई एक्शन नहीं लिया गया और वह खुलेआम इंडस्ट्री में काम कर रहा है, जबकि एक्टर्स को जरा सी बात पर बॉयकॉट या बैन करने की धमकी दी जाती है। इसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा कर शिल्पा शिंदे ने इंडस्ट्री के काले सच का पर्दाफाश किया है।
ये भी पढ़े- Daayra: ‘लेडी सिंघम’ बनीं करीना कपूर, पृथ्वीराज संग फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज डेट का एलान





