इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पंड्या, विराट कोहली की फिटनेस पर भी अपडेट

Virat Kohli Fitness: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिटनेस के चलते वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि विराट कोहली की वापसी को लेकर अच्छी खबर आई है।

Virat Kohli Fitness: भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले एक अच्छी और एक बुरी खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिटनेस समस्याओं के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और उनकी टीम में वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

हार्दिक पंड्या क्यों हुए बाहर?

आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए हार्दिक पंड्या की पीठ में खिंचाव (Back Spasm) आया था। वह बेंगलुरु में बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। हालांकि, रिहैब के दौरान ट्रेनिंग का वर्कलोड बढ़ने से उन्हें जांघ की मांसपेशी (Quadricep Strain) में एक और चोट लग गई। 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए हार्दिक अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए सिलेक्टर्स ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है।

विराट कोहली की फिटनेस पर अच्छी खबर

फैंस के लिए राहत की बात यह है कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से बहुत तेजी से उबर रहे हैं। आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए कोहली चोटिल हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक, कोहली 22 जून को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना अंतिम फिटनेस टेस्ट देंगे, जिसके बाद उनके इंग्लैंड दौरे पर जाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

ये भी पढ़े-IND vs AFG: मैदान पर आया प्रसिद्ध कृष्णा का ‘तूफान’, रोहित शर्मा ने भी रच डाला इतिहास!

आगामी वनडे वर्ल्ड कप पर नजर

भारतीय टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए सीनियर खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। हार्दिक, विराट और रोहित शर्मा जैसे मुख्य खिलाड़ियों का पूरी तरह फिट रहना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले हफ्ते होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े- IPL 2027: आईपीएल में महा-उलटफेर, हार्दिक पंड्या जाएंगे RR; ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’

Back to top button