IND W vs SAW: टी20 विश्व कप में जीत की ‘हैट्रिक’ पर भारत की नजर, जाने हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND W vs SAW: विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 में टीम इंडिया रविवार को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। जानें भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम स्क्वॉड की पूरी जानकारी।

IND W vs SAW: विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 (Women T20 World Cup 2026) में अपने विजयी रथ पर सवार भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार (21 जून) को साउथ अफ्रीका से टकराएगी। मैनचेस्‍टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्‍तान को 64 रन से और दूसरे मैच में नीदरलैंड को 95 रन से धूल चटाई थी।

अब हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? साथ ही आप इस मुकाबले को अपने टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

श्रेयंका पाटिल हुईं बाहर, प्रेमा रावत को मिला मौका

मैच से ठीक पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान श्रेयंका पाटिल के टखने (Ankle) में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह स्क्वॉड में प्रेमा रावत को शामिल किया गया है।

IND W vs SAW: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्‍कर देखने को मिलती है, लेकिन हेड-टू-हेड आंकड़ों में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है:

  • कुल मैच: 24

  • भारत की जीत: 11

  • साउथ अफ्रीका की जीत: 10

  • बेनतीजा: 03

कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच? (Live Streaming Details)

  • मैच कब खेला जाएगा? रविवार, 21 जून 2026।

  • मैच का समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे (टॉस शाम 6:30 बजे होगा)।

  • मैच कहाँ होगा? एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर।

  • TV पर लाइव कहाँ देखें? स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर।

  • मोबाइल पर FREE लाइव कैसे देखें? मोबाइल पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप (Jio Hotstar App) पर बिल्कुल मुफ्त देखी जा सकती है।

ये भी पढ़े- IPL 2027: आईपीएल में महा-उलटफेर, हार्दिक पंड्या जाएंगे RR; ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड (Squads)

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, राधा यादव, प्रेमा रावत।

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसन, नादिन डी क्लार्क, मारिजैन कप्प, क्लो ट्रायोन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, तजमिन ब्रिट्स, डेन वैन नीकेर्क।

ये भी पढ़े- इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पंड्या, विराट कोहली की फिटनेस पर भी अपडेट

Back to top button