Stock Market: शेयर बाजार में आज मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

Stock Market Updates: शेयर बाजार के लिए हफ्ते का पहला दिन अच्छा रहा. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता से सेंटिमेंट्स मजबूत हुए हैं.

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।

निफ्टी 50 81 अंक या 0.34% बढ़कर 24,094 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 302 अंक या 0.39% बढ़कर 77,105 पर खुला।

बाजार में तेजी के मुख्य कारण

पिछले हफ्ते की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से घरेलू निवेशकों का मनोबल बढ़ा है. टाटा मोटर्स द्वारा 3,400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का बड़ा ऑर्डर हासिल करने और रिलायंस जियो के बहुप्रतीक्षित आईपीओ (IPO) की खबरों ने भी बाजार को रफ्तार दी है. आईटी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की जा रही है.

एशियाई बाजार

अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही शांति वार्ता के बीच वैश्विक बाजारों का मूड सुधरा है. हालांकि, इस बीच तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से एशियाई बाजार आज मिले-जुले रुख के साथ खुले. जापान के बाजार में आज शानदार तेजी देखी गई. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.82% की बढ़त के साथ 72550 के स्तर को पार कर गया.

इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1.58% की मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि, इस दौरान हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.5%-2% की गिरावट देखी जा रही है और यह 23545 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट लंबे वीकेंड के बाद आज खुलने जा रहा है. 19 जून को यह ‘जूनीथ’ हॉलिडे के चलते बंद था. हालांकि, कारोबार शुरू होने से पहले आज सुबह US इक्विटी बेंचमार्क से जुड़े फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स में गिरावट आई. S&P 500 फ्यूचर्स में 0.4% और Nasdaq-100 फ्यूचर्स 0.6% की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं.

Dow Jones इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में 183 पॉइंट्स या 0.4% की गिरावट आई है. स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता, तेल की कीमतों में उछाल और इस हफ्ते आने वाले महंगाई के आंकड़ों से पहले अमेरिकी निवेशक सतर्क बने हुए हैं.

Back to top button