
Baby Do Die Do Trailer: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर, ‘देसी हिटवुमेन’ बनकर डराने आईं हुमा कुरैशी
Baby Do Die Do Trailer Out: हुमा कुरैशी की नई थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में हुमा एक मूक-बधिर कॉन्ट्रैक्ट किलर के रोल में हैं। जानें कब रिलीज होगी फिल्म।
Baby Do Die Do Trailer Out: अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ (Baby Do Die Do) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस, थ्रिल और डार्क ह्यूमर से भरपूर है। नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माता अभिनेत्री और उनके भाई साकिब सलीम ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘सलीम सिब्लिंग्स’ के बैनर तले किया है। फिल्म में हुमा एक रहस्यमयी महिला हत्यारिन ‘बेबी करमाकर’ का किरदार निभा रही हैं, जो मुंबई में रहने वाली एक मूक बधिर कॉन्ट्रैक्ट किलर है।
हुमा कुरैशी का खूंखार अवतार
इस फिल्म में हुमा कुरैशी ‘बेबी करमाकर’ नाम की एक रहस्यमयी महिला हत्यारिन (कॉन्ट्रैक्ट किलर) का किरदार निभा रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में वह एक मूक-बधिर (Deaf and Dumb) किलर के रोल में हैं, जो मुंबई में रहती है। ट्रेलर में उन्हें भारत की पहली ‘देसी हिटवुमेन’ के रूप में पेश किया गया है, जो अपने लाल छाते में छिपी बंदूक से पलक झपकते ही शिकार को मौत के घाट उतार देती है।
शानदार स्टार कास्ट और रिलीज डेट
नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण खुद हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘सलीम सिब्लिंग्स’ के बैनर तले किया है। फिल्म में हुमा के अलावा चंकी पांडे, सिकंदर खेर, सीमा पाहवा और रचित सिंह जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़े- Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में हंगामा, सिक्योरिटी तोड़ घुसा खालिस्तान समर्थक





