
Eetha Teaser: ‘तमाशा क्वीन’ बनकर छाई श्रद्धा कपूर, ‘ईठा’ का दमदार टीज़र रिलीज़
Eetha Teaser Out: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ की खूब चर्चा हो रही है. वहीं मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया है जो काफी जबरदस्त है.
Eetha Movie Teaser out. ‘स्त्री 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) का शानदार टीज़र मंगलवार को रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन ‘छावा’ फेम डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने किया है। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग ‘ईठा’ का टीजर जबरदस्त है. ये मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक को दिखाता है
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘ईठा’ महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बायोपिक ड्रामा है, जिन्हें लोग प्यार से ‘तमाशा क्वीन’ भी कहते थे। फिल्म में 1940 से 1990 के दशक के बीच का दौर दिखाया जाएगा, जिसमें विठाबाई के कड़े संघर्ष और उनकी सफलता की कहानी को दर्शाया गया है।
श्रद्धा कपूर इस फिल्म में विठाबाई के मुख्य किरदार में नज़र आ रही हैं। उनके अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान आयूब भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गौर किया जाए श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा के स्टोरी प्लॉट की तरफ तो ये फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है।

ईथा में 1940 से 1990 के दशक तक की बीच का दौर दिखाया जाएगा, जिसमें विठाबार के जीवन संघर्ष और सफलता के रोचक सफर को दर्शाया जाएगा। आपको बता दें कि विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर को ‘तमाशा क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता था। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म में उनका ही किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
ये भी पढ़े- Baby Do Die Do Trailer: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर, ‘देसी हिटवुमेन’ बनकर डराने आईं हुमा कुरैशी
कब होगी रिलीज़ और किससे है टक्कर?
श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सीधा मुकाबला (क्लैश) साउथ सुपरस्टार यश की मच-अवेटीड फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) से होने जा रहा है। टीज़र सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस श्रद्धा के इस नए और दमदार लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में हंगामा, सिक्योरिटी तोड़ घुसा खालिस्तान समर्थक





