IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल मुश्किल में! शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

Abhishek Porel News: IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

Abhishek Porel News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर शादी का वादा करके एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। बीते मंगलवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में यह शिकायत महिला और उसकी मां ने दर्ज कराई है। इसमें मारपीट और आपराधिक धमकी के आरोप भी शामिल हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह शिकायत पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में महिला और उसकी मां द्वारा दर्ज कराई गई है। पीड़ित महिला का दावा है कि वह और अभिषेक पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थे। लगभग डेढ़ साल पहले उनके रिश्ते में दिक्कतें शुरू हुईं, जिसके बाद अभिषेक ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर उनके साथ संबंध बनाए और बाद में अपने वादे से मुकर गए। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपों पर अभिषेक पोरेल की प्रतिक्रिया

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा, “मैं अभी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं, इसलिए इस तरह की बातें सामने आ रही हैं।” उन्होंने यह भी साफ किया कि पुलिस की शुरुआती जांच पूरी होने के बाद वह इस मामले पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे।

अभिषेक पोरेल का क्रिकेट करियर

23 वर्षीय अभिषेक पोरेल ने आईपीएल में साल 2023 में डेब्यू किया था और तब से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज कई मौकों पर टीम के लिए उपयोगी पारियां खेल चुके हैं. आईपीएल में अब तक उन्होंने 35 मैचों की 33 पारियों में 769 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 25.63 और स्ट्राइक रेट 145.37 रहा है. उनके नाम 4 अर्धशतक दर्ज हैं.

Back to top button