UPITS 2026: एक्सपोर्टर्स को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, ट्रेड शो में मिलेगी बंपर सब्सिडी

UP International Trade Show: UPITS 2026 में 1 अप्रैल 2022 के बाद बिजनेस शुरू करने वाले नए निर्यातकों को योगी सरकार देगी बंपर सब्सिडी। 1 लाख रुपये का स्टॉल सिर्फ 17 हजार में मिलेगा।

UP International Trade Show: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Expo Mart) में आयोजित होने वाले चौथे ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026’ (UP International Trade Show) को लेकर नए निर्यातकों (Exporters) के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खबर आई है। प्रदेश की योगी सरकार नए कारोबारियों को वैश्विक मंच देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए एक विशेष बंपर सब्सिडी योजना लेकर आई है।

इस योजना के तहत, जिन निर्यातकों ने 1 अप्रैल 2022 के बाद अपना नया कारोबार शुरू किया है, उन्हें ट्रेड शो में 9 वर्गमीटर का स्टॉल, जिसकी मूल कीमत 1 लाख रुपये से भी अधिक है, वह भारी छूट के बाद मात्र 17,000 रुपये में मिलेगा। उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो द्वारा दिशा-निर्देश जारी होने के बाद से ही नए निर्यातकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

मुख्य आकर्षण और जरूरी नियम

उपलब्धता के आधार पर एक नया निर्यातक अधिकतम 2 स्टॉल के लिए आवेदन कर सकता है।नए निर्यातकों के लिए खास तौर पर ‘हाल संख्या 14’ तय की गई है। पुराने या नियमित निर्यातकों को ‘हाल संख्या 15’ में स्टॉल मिलेगा। इन्हें सीधे सब्सिडी नहीं मिलेगी और इनके लिए दर 7,500 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है।

ये भी पढ़े- UP News: ‘बदले की भावना से दर्ज हुआ रेप केस’—इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

पिछले साल हुआ था करोड़ों का बिजनेस

उद्योग के संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार के अनुसार, यह ट्रेड शो हर साल सफलता के नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले साल आयोजित तीसरे संस्करण में अकेले मुरादाबाद के ही निर्यातकों को करीब 600 करोड़ रुपये के सीधे ऑर्डर मिले थे, जो विदेशी बायर्स के कुल बिजनेस को मिलाकर 1,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था।

ये भी पढ़े- Deoria में विकास को नई रफ्तार, ₹456 करोड़ की परियोजनाओं का CM Yogi ने किया शुभारंभ

इस बार भी व्यापार की भारी संभावनाओं को देखते हुए स्टॉल के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा (मारामारी) होने की उम्मीद है। यदि आप भी इसमें भाग लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़े- CM Yogi कल करेंगे नोएडा प्राधिकरण के नए भवन का लोकार्पण, 70 परियोजनाओं की भी सौगात

Back to top button