
Gaurav Khanna से तलाक ले रही आकांक्षा चमोला? ‘लॉकअप 2’ में खुद बताई वजह…
Gaurav Khanna Akanksha Divorce: TV एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। ‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा ने खुद बताया कि वे दोनों क्यों अलग हो रहे हैं।
Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce: टीवी के मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। हाल ही में शुरू हुए रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2′ के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा ने खुद होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के सामने अपने तलाक का आधिकारिक ऐलान किया।
कम उम्र में शादी बनी वजह?
शो के दौरान जब को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा से उनके भविष्य और प्यार को लेकर सवाल किया, तो आकांक्षा ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मेरी शादी महज 24 साल की उम्र में हो गई थी। उस वक्त मैं बहुत छोटी थी और अपनी आजादी को ठीक से एंजॉय नहीं कर पाई। अब एक अच्छे रिश्ते में 10 साल बिताने के बाद मैं अपनी लाइफ को एक्सप्लोर करना चाहती हूँ। फिलहाल मेरा दोबारा प्यार में पड़ने का कोई इरादा नहीं है।”
View this post on Instagram
आपसी सहमति से हो रहे हैं अलग
आकांक्षा ने यह भी साफ किया कि दोनों के बीच कोई कड़वाहट या बड़ा झगड़ा नहीं हुआ है। वे पिछले एक साल से अलग रह रहे थे और उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की।
View this post on Instagram
आकांक्षा के मुताबिक, “हम दोनों को जिंदगी से अलग-अलग चीजें चाहिए थीं। जब हमें लगा कि हम एक-दूसरे के लिए कंपैटिबल (अनुकूल) नहीं हैं, तो हमने आपसी सम्मान के साथ तलाक लेने का फैसला किया।”
आपको बता दें कि गौरव और आकांक्षा की शादी साल 2016 में हुई थी। साल 2025 में जब गौरव ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बने थे, तब आकांक्षा ने उन्हें जमकर सपोर्ट किया था। ऐसे में इस अचानक आए फैसले से उनके फैंस काफी मायूस हैं।
ये भी पढ़े- TV TRP Report: ‘अनुपमा’ को लगा बड़ा झटका, टॉप 5 से बाहर; इस शो ने मारी बाजी





