Shivangi Joshi Engaged: ‘लॉक अप 2’ में शिवांगी जोशी का खुलासा, गुपचुप कर ली सगाई!

Shivangi Joshi Engaged: टीवी की लोकप्रिय बहू शिवांगी जोशी ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में अपनी सगाई का खुलासा कर फैंस को चौंका दिया है।

TV Actress Shivangi Joshi Engaged: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ (Lock Upp 2) में अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। लेकिन शो के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। शिवांगी ने नेशनल टेलीविजन पर कुबूल किया है कि वह इंगेज्ड (Engaged) हैं।

‘अब सीधा शादी होगी’

शो के दौरान जब को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने शिवांगी से पूछा कि क्या वह पार्टनर की तलाश में हैं? इस पर शिवांगी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “दोस्त अब मैं शादी करना चाहती हूं। अब तो सीधा शादी है।” जब श्रेया ने उनके होने वाले पार्टनर की खूबियों के बारे में जानना चाहा, तब शिवांगी ने खुलासा किया, “मैं बता दूं कि मैं इंगेज्ड हूं।

सस्पेंस में मिस्ट्री मैन का नाम

शिवांगी जोशी के इस कबूलनामे के बाद से उनके फैंस हैरान हैं। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर वह ‘मिस्ट्री मैन’ कौन है जिससे शिवांगी ने सगाई की है।

आपको बता दें कि इससे पहले शिवांगी का नाम उनके को-स्टार कुशाल टंडन के साथ जुड़ा था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के अभिनेता हर्षद चोपड़ा के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया, जो फिलहाल ‘लॉक अप 2’ के घर में उनके साथ ही मौजूद हैं। अब देखना यह होगा कि शिवांगी अपनी सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब करती हैं।

ये भी पढ़े- Gaurav Khanna से तलाक ले रही आकांक्षा चमोला? ‘लॉकअप 2’ में खुद बताई वजह…

Back to top button