
ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, Ishan Kishan बने नए ‘किंग’
ICC T20I Rankings: ICC की ताजा T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा फेरबदल हुआ है। ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। जानिए टॉप-5 में कौन-कौन शामिल है।
ICC T20I Rankings: आईसीसी (ICC) की ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नंबर-1 स्थान पर लंबे समय से चला आ रहा राज अब खत्म हो गया है। उनकी जगह भारत के ही धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) टी20 रैंकिंग के नए ‘किंग’ बन गए हैं।
किशन ने केवल 7 रेटिंग अंकों से अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस नुकसान के बाद अभिषेक शर्मा अब दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।
दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम
27 वर्षीय ईशान किशन को यह मुकाम उनके लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिला है। साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने बल्ले से तबाही मचाते हुए 317 रन ठोके थे, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेली गई मैच जिताऊ पारी भी शामिल है। वह टूर्नामेंट में संजू सैमसन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे थे।
नंबर-1 बनने वाले चौथे भारतीय
ईशान किशन आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और खुद अभिषेक शर्मा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: पहले टी20 मैच पर मंडराया संकट, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस
ताजा टी20 रैंकिंग की टॉप-5 लिस्ट:
-
ईशान किशन (भारत)
-
अभिषेक शर्मा (भारत)
-
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)
-
फिल साल्ट (इंग्लैंड)
-
पाथुम निसांका (श्रीलंका)
ईशान किशन का टी20 करियर रिकॉर्ड
साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले ईशान किशन ने अब तक 47 पारियों में 29.15 की औसत और 146.87 के दमदार स्ट्राइक रेट से 1341 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं।
ये भी पढ़े- Asian Games 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान





