Stock Market Rally: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, IT स्टॉक्स ने मचाया गदर

Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में 2 जुलाई को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक तक उछल गया। निफ्टी भी 24,100 के पार पहुंच गया। जानें आईटी शेयरों और कच्चे तेल के चलते आई इस तेजी की मुख्य वजहें।

Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में आज (2 जुलाई) सुबह-सुबह शानदार बढ़त देखने को मिली है। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स करीब 500 अंकों की छलांग लगाकर 77,412.74 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 144 अंक चढ़कर 24,149.90 के पार कारोबार करता नजर आया। बाजार के जानकारों के मुताबिक, आज की इस बड़ी तेजी के पीछे 3 मुख्य कारण काम कर रहे हैं.

सेंसेक्स-निफ्टी की जोरदार शुरुआत 

गुरुवार को शेयर मार्केट में कारोबार ओपन होने पर बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 76,922 की तुलना में तेजी लेकर 77,000 के आंकड़े के पार खुला. ओपनिंग के बाद इसकी रफ्तार तेज होती चली गई और आधे घंटे के कारोबार के दौरान ही BSE Sensex करीब 500 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 77,449.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखाई दिया.

NSE Nifty की चाल भी सेंसेक्स की तरह ही नजर आई और ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 24,005 की तुलना में मामूली बढ़त के साथ पहले 24,062 पर खुला और फिर अचानक सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए करीब 150 अंक से ज्यादा उछलकर 24,159 के लेवल पर जा पहुंचा

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में आई कमी से भारतीय बाजार को बड़ी राहत मिली है। ब्रेंट क्रूड करीब 1.1% गिरकर 70.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश तेल आयात करता है, इसलिए तेल सस्ता होने का सीधा सकारात्मक असर भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर पड़ता है।

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत

कतर के जरिए अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत में सकारात्मक प्रगति की खबरें आ रही हैं। इससे वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई को लेकर बनी चिंताएं दूर हुई हैं। इसके अलावा, बाजार की अनिश्चितता को दर्शाने वाला ‘इंडिया VIX’ भी 3% गिरकर 12.89 पर आ गया है, जो इस बात का संकेत है कि निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है।

IT शेयरों में जोरदार खरीदारी

पिछले चार दिनों से गिरावट का सामना कर रहे आईटी (IT Sector) शेयरों में आज जबरदस्त वापसी हुई है। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 3% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दिग्गज कंपनियों जैसे इंफोसिस (3.9%), एचसीएल टेक (3.4%), और टीसीएस (2.6%) के शेयरों में आई भारी तेजी ने पूरे मार्केट की रफ्तार को दोगुना कर दिया।

Back to top button