
IND vs ENG: ‘भागा क्यों नहीं…’ ईशान किशन के रन आउट होने पर भड़के अभिषेक शर्मा
IND vs ENG 1st T20: भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच में ईशान किशन के रन आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा और उनके बीच तीखी बहस हो गई। स्टंप माइक में कैद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
IND vs ENG 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला भले ही बारिश के कारण रद्द हो गया हो, लेकिन इस मैच के दौरान मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भारतीय पारी के दूसरे ही ओवर में ईशान किशन के रन आउट होने के बाद उनके और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह पूरी बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है।
कैसे आउट हुए ईशान किशन?
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में ही झटका खा लिया था जब संजू सैमसन महज 1 रन बनाकर चलते बने। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने हल्के हाथों से शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, गेंद सीधे फील्डर के हाथ में थी जिसे देख अभिषेक शर्मा ने तुरंत रन लेने से मना किया और ‘नो’ चिल्लाए।
जब तक ईशान किशन क्रीज पर वापस लौटते, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने एक सटीक थ्रो फेंका। ईशान ने डाइव जरूर लगाई, लेकिन वह क्रीज से दूर रह गए और रन आउट हो गए।
स्टंप माइक में कैद हुई तीखी बहस
ईशान किशन के रन आउट होने के बाद जब मामला थर्ड अंपायर के पास रिव्यू के लिए गया, तब अभिषेक शर्मा उनके पास पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच हुई बहस कुछ इस तरह थी:
A costly mix-up in the middle. 🫣
Moments after the run-out: Abhishek Sharma and Ishan Kishan share a brief conversation.#ENGvIND 1st T20I 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/1kagvrBjV9
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 1, 2026
ये भी पढ़े- ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, Ishan Kishan बने नए ‘किंग’
अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी
भले ही शुरुआत में भारत ने 6 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। अभिषेक ने महज 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 59 रनों की पारी खेली, जिससे भारतीय टीम एक मजबूत स्थिति में पहुंच सकी। हालांकि, इसके बाद आई तेज बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। खेल प्रेमियों के लिए खास बात यह भी रही कि इस मैच से ठीक पहले आई आईसीसी रैंकिंग में ईशान किशन टी20 के नए नंबर-1 बल्लेबाज बने हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।
ये भी पढ़े- रोहित यादव ने भाला फेंक में जीता गोल्ड, वर्ल्ड रैंकिंग में नीरज चोपड़ा से निकले आगे





