Stock Market: रॉकेट की रफ्तार से उड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 650 अंक उछला

Stock Market Today 3 July: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी। जानें सेंसेक्स, निफ्टी, वैश्विक बाजार और कच्चे तेल की कीमतों का ताजा हाल।

Stock Market Today, 3 July 2026: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद शानदार और धमाकेदार रही। अमेरिकी बाजार से मिले मजबूत संकेतों और वैश्विक सेंटिमेंट में सुधार के चलते घरेलू निवेशकों का भरोसा लौटा है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांकों ने लंबी छलांग लगाई।

शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 650 अंकों की भारी बढ़त के साथ 78,152 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 199.95 अंकों की तेजी के साथ 24,375 पर कारोबार की शुरुआत करने में कामयाब रहा।

बाजार में तेजी की मुख्य वजह (Key Driver)

भारतीय बाजार की इस बंपर तेजी के पीछे अमेरिकी आर्थिक आंकड़े हैं। अमेरिका में जून महीने के कमजोर रोजगार के आंकड़े सामने आने के बाद निवेशकों को यह उम्मीद बंधी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) अब ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगा। ब्याज दरों में स्थिरता की इस संभावना ने वैश्विक शेयर बाजारों को बूस्ट दिया है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है।

आज एशियाई बाजार

आज 3 जुलाई को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में आज शुरुआती कारोबार में 1.03% की गिरावट दर्ज की गई. चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 2.03% की भारी गिरावट के साथ तीन हफ्तों के निचले स्तर 4028.90 पर आ गया है. दक्षिण कोरिया के कोस्पी का भी कुछ ऐसा ही हाल है. यह आज 0.8% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में आज तेजी देखी जा रही है. इसमें 0.76% का उछाल आया है. टॉपिक्स भी 0.34% चढ़कर ट्रेड कर रहा है.

अमेरिकी बाजार और वैश्विक संकेत (Wall Street Cues)

बीते कारोबारी दिन (2 जुलाई) को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला प्रदर्शन रहा। जहां डाऊ जोन्स 1.14% की बढ़त के साथ 52,900.07 के नए ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, वहीं सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली के कारण टेक-हैवी नैस्डैक 0.80% टूट गया। S&P 500 बिना किसी बड़े बदलाव के 7,483.24 पर बंद हुआ। आज 3 जुलाई को अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के उपलक्ष्य में अमेरिकी शेयर बाजार और बॉन्ड मार्केट बंद रहेंगे।

कमोडिटी मार्केट और करेंसी अपडेट

  • कच्चा तेल (Crude Oil): अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी जारी है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.39% गिरकर 68.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 71.55 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

  • डॉलर और रुपया: छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (DXY) 0.13% बढ़कर 100.98 पर पहुंच गया। वहीं, बीते सत्र में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 0.15% की कमजोरी के साथ 95.39 के स्तर पर बंद हुआ था।

Back to top button