UP News: कौशांबी में भीषण LPG टैंकर अग्निकांड, टोल प्लाजा बना ज्वालामुखी; 5 की मौत

Kaushambi LPG Tanker Blast: कौशांबी के सिहोरी टोल प्लाजा पर हुए भीषण एलपीजी गैस टैंकर हादसे का लाइव CCTV फुटेज सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या अब 5 हो गई है।

Kaushambi LPG Tanker Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर बीते 26 जून को हुए भीषण एलपीजी गैस टैंकर हादसे का लाइव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सामने आ चुका है। इस बीच, जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे दो और घायल टोलकर्मियों ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया है, जिसके बाद इस हृदय विदारक दुर्घटना में जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर अब 5 हो गया है।

CCTV फुटेज में दिखा मौत का तांडव

नेशनल हाईवे 2 (NH-2) पर स्थित कोखराज-हड़िया (सिहोरी) टोल प्लाजा पर यह हादसा 26 जून की सुबह करीब 6:40 बजे हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रोजाना की तरह सुबह के समय टोल प्लाजा से गाड़ियां सामान्य रूप से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक बेहद तेज रफ्तार और अनियंत्रित एलपीजी गैस टैंकर सीधे आकर टोल प्लाजा के केबिन और सुरक्षा दीवार से टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टकराते ही टैंकर के परखच्चे उड़ गए और उसमें एक जोरदार धमाका (LPG Tanker Blast) हुआ। देखते ही देखते पूरा टोल प्लाजा आग के विशाल गोले में तब्दील हो गया और चारों तरफ सिर्फ काला धुआं और चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़े- BJP उपाध्यक्ष के रोड शो में फंसे अभ्यर्थियों की छूटी TET परीक्षा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

एक की हालत अब भी नाजुक

इस हादसे की चपेट में आए एक अन्य युवक अतुल कुमार मिश्रा की स्थिति अब भी बेहद गंभीर बनी हुई है। वह जिंदगी के लिए अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं और फिलहाल प्रयागराज के एक अस्पताल के बर्न वार्ड में उनका इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़े- बागेश्वर बाबा के बयान पर गरमाई राजनीति, चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर किया पलटवार…

Back to top button