
UP News: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 10-10 हजार में बुलाई थीं लड़कियां
Sex Racket: उत्तराखंड के रामनगर स्थित एक नामी रिजॉर्ट में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मेरठ के एक कारोबारी ने यूपी, नेपाल और बंगाल से 10-10 हजार रुपये में लड़कियां बुलाई थीं।
Uttarakhand Resort Sex Racket: उत्तराखंड के रामनगर (ढेला) स्थित ‘एक्रोन रिजॉर्ट‘ में पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक हालत में 52 युवकों और 10 युवतियों को पकड़ा है। इस पूरी रेव पार्टी और सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक बड़ा कारोबारी है। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है।
मनोरंजन के लिए बुलाई थीं लड़कियां
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के अनुसार, मेरठ के मुल्तान नगर का रहने वाला उपेंद्र कुमार ‘सिकन्दराबाद इन्सेक्टिसाइड’ नामक कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी का मालिक है। उसने अपने कर्मचारियों और करीबियों के मनोरंजन के लिए 4 से 5 जुलाई तक 2.20 लाख रुपये में पूरा रिजॉर्ट बुक किया था।
आरोपी उपेंद्र ने रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर (GM) लखेंद्र चौधरी की मिलीभगत से यूपी, नेपाल और पश्चिम बंगाल से 10-10 हजार रुपये के हिसाब से लड़कियां मंगवाई थीं। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग लड़का और एक किशोरी भी शामिल है।
ये भी पढ़े- बहू से दुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार, साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई गई थीं धाराएं…
फोटो देखकर चुनते थे कमरे
पुलिस जांच में सामने आया है कि रिजॉर्ट के फरार जीएम लखेंद्र चौधरी ने स्टाफ को सख्त निर्देश दिए थे कि किसी भी युवक या युवती की एंट्री रजिस्टर में न की जाए। आरोपी लड़कियां सप्लाई करने वाले एजेंट के जरिए मोबाइल पर उनकी तस्वीरें आपस में शेयर करते थे और फिर एक-एक कर कमरों में जाते थे।
ये भी पढ़े- ‘योगी का दामाद’ कहकर की टिप्पणी, विरोध करने पर युवक की पिटाई; चार नामजद…
भारी मात्रा में कैश और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में रिजॉर्ट से भारी मात्रा में शराब और बियर की पेटियां, युवतियों पर उड़ाने के लिए रखे गए 10-10 रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां, 342 से अधिक आपत्तिजनक सामग्रियां, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि रिजॉर्ट का जीएम फिलहाल फरार है जिसकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़े- UP News: आगरा में ‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर, पत्नी ने पति को मारकर बाथरूम में दफनाया




