UP News: संभल की अरीशा पर क्‍यों हुई FIR? इंस्टा पर 1 लाख फॉलोअर्स

Sambhal News: संभल में 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अरीशा पर एक युवक को हनीट्रैप कर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है।

Sambhal News: उत्तर प्रदेश का संभल जिला इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर, अरीशा, पर एक युवक को हनीट्रैप (Honey Trap) कर ब्लैकमेल करने का आरोप है। फास्ट फूड संचालक युवक से नैनीताल में दोस्ती करने के बाद अरिशा ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद  55 हजार रुपये की अवैध वसूली की. पीड़ित युवक शाहरुख की शिकायत पर संभल की सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धोखे से बनाए आपत्तिजनक वीडियो

पीड़ित शाहरुख का आरोप है कि मुलाकात और मेलजोल के दौरान ही अरिशा ने बड़ी चालाकी से उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. इसी दौरान अरिशा ने धोखे से शाहरुख के कुछ आपत्तिजनक (Objectionable) फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए. कुछ समय बाद शाहरुख को अरिशा की गतिविधियों पर शक हुआ. जब उसने गुपचुप तरीके से जानकारी जुटाई, तो उसे पता चला कि अरिशा अपने दोस्तों के साथ मिलकर वसूली का एक पूरा गिरोह (Gang) चलाती है. यह सच्चाई सामने आने पर शाहरुख ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी.

ये भी पढ़े- UP News: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 10-10 हजार में बुलाई थीं लड़कियां

₹4 लाख की वसूली और प्रताड़ना

वीडियो बनाने के बाद अरीशा, उसके साथी अनस और शुऐब बेकरी ने शाहरुख को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने शाहरुख से अब तक करीब ₹4 लाख वसूल लिए हैं। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इन्फ्लुएंसर अरीशा और उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- बहू से दुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार, साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई गई थीं धाराएं…

Back to top button