Stock Market: खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों हरे निशान पर

Stock Market Today: आज लगातार पांचवें दिन शेयर मार्केट में तेजी देखी जा रही है. पिछले चार दिनों में शेयर मार्केट में आई इस तेजी से निवेशकों ने करीब 9 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है.

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। निफ्टी 50 में 17 अंकों या 0.07% की बढ़त के साथ 24,447 का स्तर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 128.78 अंकों या 0.16% की बढ़त के साथ 78,413.85 पर खुला।

ट्रेंट ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में परिचालन से प्राप्त राजस्व में साल-दर-साल 19% की वृद्धि दर्ज की। मंगलवार को ट्रेंट का शेयर मूल्य 3,111.00 रुपये पर खुला, जो पिछले दिन के बंद भाव से लगभग 10% कम है।

एशियाई बाजार

मंगलवार को एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है. दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में सबसे बड़ी 5% तक की गिरावट देखी जा रही है. टेक और सेमीकंडक्डर शेयरों में भारी बिकवाली के दबाव में जापान का निक्केई 225 भी करीब 0.57% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है. ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 भी आज 0.25% लुढ़ककर कारोबार कर रहा है.हालांकि, इस बीच टॉपिक्स ने 0.27% की बढ़त हासिल की है.

वॉल स्ट्रीट

अमेरिकी शेयर बाजार कल रात यानी कि सोमवार 6 जुलाई को शानदार बढ़त के साथ बंद हुए थे. हालांकि, आज मंगलवार को बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स में गिरावट देखी जा रही है.  नैस्डैक-100 फ्यूचर्स में 0.40% की गिरावट है, S&P 500 फ्यूचर्स लगभग सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं, डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज इंडेक्स से जुड़े फ्यूचर्स ने 0.1% से भी कम की बढ़त हासिल की है.

सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी से डाऊ जोन्स 0.30% चढ़कर 53056.74 पर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स 0.72% की बढ़त के साथ 7537.48 पर बंद होने में कामयाब रहा. नैस्डैक 100 इंडेक्स  की भी क्लोजिंग 1.26% की बढ़त के साथ 29,697.87 पर हुई.

क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price)

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लगातार दो दिनों तक गिरावट के बाद आज मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में फिर से इजाफा हुआ है. ब्रेंट क्रूड आज 0.39% की तेजी के साथ 72.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 0.26% की बढ़त के साथ 68.84 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में ओमान के लिमा के पास एक तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला हुआ है, जिससे उसमें आग लग गई है. इसके चलते एक बार फिर से होर्मुज के रास्ते सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं.

अमेरिकी डॉलर

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) आज 0.01% बढ़कर 100.89 पर कारोबार कर रहा है. यह इंडेक्स ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी प्रमुख करेंसीज के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करता है.  6 जुलाई को रुपया 0.17% गिरकर डॉलर के मुकाबले 95.39 पर बंद हुआ.

Back to top button