UP News: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी ने पति चारपाई से बांधकर लगाया करंट

UP News: फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची। पहले डंडे से सिर फोड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पैर के अंगूठे में करंट लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर।

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला क्राइम का मामला सामने आया है। यहां के औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में मामूली घरेलू विवाद के बाद एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की बेहद खौफनाक साजिश रच डाली। महिला ने पहले अपने पति के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ कई वार किए और जब वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा, तो उसे चारपाई से बांधकर बिजली का करंट लगा दिया।

मुंडन कार्यक्रम से लौटा था पति

जानकारी के मुताबिक, परसदेपुर गांव का रहने वाला 40 वर्षीय संजीव कैटर्स (खाना बनाने) का काम करता है। संजीव के भाई मनीष तिवारी ने बताया कि रविवार को संजीव गांव में ही एक मुंडन कार्यक्रम में खाना बनाने गया था। देर रात करीब 12 बजे जब वह घर लौटा, तो किसी बात को लेकर उसकी पत्नी रन्नो से कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रन्नो ने घर में रखे डंडे से संजीव के सिर पर हमला कर दिया। वार इतने जोरदार थे कि संजीव का सिर फट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

परीक्षा से लौटते समय हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो दोस्तों की दर्दनाक मौत…

चारपाई से बांधकर पैर में लपेटा बिजली का तार

संजीव को बेधड़क गिरा देख रन्नो ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने रस्सी से संजीव को चारपाई से कसकर बांध दिया। इसके बाद उसने एक बिजली का तार लिया और संजीव के पैर के अंगूठे में फंसाकर स्विच ऑन कर दिया। करंट लगते ही संजीव दर्द से चीखने-चिल्लाने लगा।

पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

रात के सन्नाटे में संजीव की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत उसके घर की तरफ दौड़े। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीण दरवाजा तोड़ कर अंदर गए तो देखा जीव चारपाई से बंधा हुआ तड़प रहा था, उसके पैर में बिजली का तार लिपटा था और सिर से भारी मात्रा में खून बह रहा था।

ये भी पढ़े- Lucknow News: कैरी बैग के पैसे लेने वाले मॉल्स की खैर नहीं! Lulu Mall पर तगड़ा एक्शन

ग्रामीणों ने तुरंत बिजली का कनेक्शन काटा, तार हटाया और संजीव को फौरन अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सोमवार को कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पत्नी रन्नो को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- UP News: संभल की अरीशा पर क्‍यों हुई FIR? इंस्टा पर 1 लाख फॉलोअर्स

Back to top button