सरकारी अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही, जन्म लेते ही फर्श पर गिरा नवजात, गई जान

Lucknow News: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। डिलीवरी के दौरान नवजात फर्श पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में भारी हंगामा किया है।

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल से चिकित्सा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ डॉक्टरों और स्टाफ की कथित लापरवाही के चलते डिलीवरी के दौरान एक नवजात बच्चा फर्श पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और न्याय की मांग की।

सामान्य डिलीवरी का इंतजार कराया

आशियाना की सीता विहार कॉलोनी के रहने वाले शुभम पाल अपनी गर्भवती पत्नी को रविवार शाम करीब 4 बजे लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) होने पर लोकबंधु अस्पताल लेकर आए थे। पत्नी की यह पहली प्रेग्नेंसी थी। शुभम का आरोप है कि डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी कराने की बात कहकर मरीज को भर्ती तो कर लिया, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई सही इलाज नहीं मिला। जब दर्द असहनीय हो गया और पत्नी पूरी तरह थक गई, तो शुभम ने डॉक्टरों से सिजेरियन (ऑपरेशन) करने की गुहार लगाई। इस पर डॉक्टरों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उनके पास सीजर की व्यवस्था ही नहीं है।

ये भी पढ़े- UP News: पत्नी ने पति के साथ की हैवानियत, चारपाई में बांधकर पीटा, फिर लगाया करंट

सफाईकर्मी ने मांगी रिश्वत

पीड़ित पिता शुभम ने अस्पताल के स्टाफ पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल की एक महिला सफाईकर्मी ने उनसे डिलीवरी कराने के एवज में 500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने कहा था, डॉक्टर हमें सिर्फ 50 रुपये देते हैं, आप 500 रुपये दीजिए, हम डिलीवरी करवा देते हैं।

ये भी पढ़े- UP News: मुजफ्फरनगर में फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 जालसाजों को दबोचा

अस्पताल के निदेशक से लिखित शिकायत

जब शुभम ने डॉक्टरों की बात की शिकायत अस्पताल के डायरेक्टर (निदेशक) से की, तो डायरेक्टर ने बताया कि अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी की पूरी व्यवस्था मौजूद है। पीड़ित पिता ने अस्पताल प्रशासन को इस पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंप दी है। डायरेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़े- 72 दिन की शादी… फिर मौत! दिल्ली की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भी कुछ समय पहले एक निजी अस्पताल द्वारा पैसे न देने पर डिलीवरी में देरी की गई थी, जिसके बाद नवजात की मौत का मामला सामने आया था। यह वीडियो दर्शाता है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किस तरह की लापरवाही के मामले पहले भी आ चुके हैं।

ये भी पढ़े- परीक्षा से लौटते समय हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो दोस्तों की दर्दनाक मौत…

Back to top button