UP News: नवाबों की नगरी ने कर दिखाया कमाल, इस मामले में नंबर-1 बना लखनऊ

Lucknow News: ‘स्टेट ऑफ इंडियन स्ट्रीट्स रिपोर्ट-2026’ में लखनऊ को भारत का सबसे ज्यादा पैदल चलने लायक शहर घोषित किया गया है। जानिए बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली इस लिस्ट में कहाँ टिकते हैं।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाम एक और बड़ी और शानदार उपलब्धि दर्ज हो गई है। देश के 12 बड़े महानगरों के बीच हुए एक खास सर्वे ‘स्टेट ऑफ इंडियन स्ट्रीट्स रिपोर्ट-2026’ (State of Indian Streets Report-2026) में लखनऊ को भारत का सबसे ज्यादा पैदल चलने लायक यानी ‘मोस्ट वॉकेबल सिटी’ (Most Walkable City in India) घोषित किया गया है।

इस सूची में लखनऊ ने बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े टेक और मेट्रो शहरों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है, जबकि देश की राजधानी दिल्ली इस रेस में काफी पीछे 8वें पायदान पर रही।

क्या कहती है रिपोर्ट?

रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ की करीब 28 फीसदी (28%) सड़कें और फुटपाथ ऐसे हैं, जहाँ पैदल चलने वालों के लिए कोई बाधा नहीं है। यहाँ लोग बिना किसी रुकावट और डर के सुरक्षित तरीके से फुटपाथों का इस्तेमाल कर सकते हैं।इस सर्वे के दौरान लखनऊ के कुल 346 फुटपाथों (Pavements) की बारीकी से जांच की गई थी, जिनमें से 97 फुटपाथ पूरी तरह से विश्वस्तरीय और बेहतर हालत में पाए गए।

बड़े शहरों की रैंकिंग (कौन कहाँ टिका?)

रैंक शहर का नाम वॉकेबिलिटी स्कोर (%)
1 लखनऊ 28%
2 बेंगलुरु 25.9%
3 हैदराबाद 15.1%
4 चेन्नई 13.9%
8 दिल्ली (पिछड़ा हुआ स्थान)

इन इलाकों ने लखनऊ को बनाया नंबर-1

रिपोर्ट में बताया गया है कि अंबेडकर पार्क रोड, लोहिया पथ, इंदिरा नगर और गोमती नगर जैसे इलाकों में अच्छे फुटपाथ और पैदल चलने की बेहतर व्यवस्था होने से लखनऊ को यह स्थान मिला है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य लखनऊ को सुरक्षित और लोगों के लिए सुविधाजनक शहर बनाना है।

ये भी पढ़े- Lucknow News: कैरी बैग के पैसे लेने वाले मॉल्स की खैर नहीं! Lulu Mall पर तगड़ा एक्शन

प्रशासन का क्या कहना है?

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि प्राधिकरण लगातार आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर शहरी बुनियादी ढांचे (Urban Infrastructure) को सुधारने पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़े- चढ़ावा प्रकरण के बाद ट्रस्ट में हलचल, चंपत राय और अनिल मिश्रा बैठक से रहे नदारद…

Back to top button