
Stock Market: शेयर बाजार में फिर दिखा खौफ, खुलते ही ताश के पत्तों की तरह बिखरा
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट आई है। पिछले सत्र में शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। उससे पहले बाजार में लगातार चार दिन तेजी आई थी। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.2% गिरावट के साथ 95.1725 पर खुला।
Stock Market Today: पश्चिमी एशिया में फिर से तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। 8 जुलाई को एनएसई निफ्टी 50 160.85 अंक गिरकर 24,237.85 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 500.54 अंक गिरकर 77,680.18 पर खुला।
सुबह करीब 9:15 बजे BSE सेंसेक्स 450.80 अंक (0.58%) टूटकर 77,729.92 पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी 50 भी 123.40 अंक (0.51%) फिसलकर 24,275.30 पर आ गया.
किन सेक्टरों पर सबसे ज्यादा असर?
ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे अधिक 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, सीमेंट, मेटल, ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स भी 1% तक नीचे फिसले. हालांकि, फार्मा और आईटी सेक्टर ने मजबूती दिखाई और ये शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे. निफ्टी फार्मा 0.73% चढ़ा. आईटी सेक्टर में भी 0.25% की हल्की बढ़त देखी गई.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स में सन फार्मा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयरों में खरीदारी देखी गई. जबकि इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और भारती एयरटेल जैसे शेयरों में दबाव रहा. केवल लार्जकैप ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी सुस्ती रही.
क्यों गिरा शेयर बाजार?
ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.39 फीसदी गिरावट आई है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 0.55 परसेंट नीचे है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी फार्मा में तेजी आई है। पश्चिम एशिया में एक बार फिर से तनाव शुरू हो गया है।
अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया है और तेल की बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। अभी ब्रेंट क्रूड 2.56 फीसदी तेजी के साथ 76.06 डॉलर प्रति डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।





