
UP News: शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ जो किया, सुनकर कांप उठेगी रूह…
UP News: बांदा में घरेलू हिंसा का खौफनाक मामला। चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, चेहरे पर गर्म सब्जी डालकर जलाया और थप्पड़ मारकर कान का पर्दा फाड़ दिया।
UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से घरेलू हिंसा और क्रूरता की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक शख्स ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पति अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मारपीट में उसके कान का पर्दा भी फट गया। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, लेकिन एसपी के आदेश पर आखिरकार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
गर्म सब्जी से जलाया चेहरा
घटना के दिन भी आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि उसने रसोई में गैस पर पक रही खौलती हुई गरम सब्जी उठाई और सीधे पत्नी के चेहरे पर फेंक दी। गरम सब्जी गिरते ही महिला चीखने लगी और उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया।
ये भी पढ़े- UP News: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी ने पति चारपाई से बांधकर लगाया करंट
थप्पड़ मार फाड़ा कान का पर्दा
इसके बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा। उसने तड़प रही पत्नी को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उसने महिला के कान पर इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसके कान से खून बहने लगा। डॉक्टरों के मुताबिक, गंभीर चोट के कारण महिला के कान का पर्दा फट गया है।
सूचना पर अतर्रा के लखन कॉलोनी निवासी पिता अशोक कुमार गुप्ता ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़े- सरकारी अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही, जन्म लेते ही फर्श पर गिरा नवजात, गई जान
16 जून को अतर्रा चुंगी चौकी व नगर कोतवाल में तहरीर दी, पर पुलिस ने पति पर कोई कार्रवाई नहीं की। एक जुलाई को एसपी के आदेश के बाद वह चौकी व थाने गई, फिर भी पुलिस ने भगा दिया। वहीं अब पुलिस ने एसपी के आदेश पर शिक्षक पति राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।
ये भी पढ़े- परीक्षा से लौटते समय हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो दोस्तों की दर्दनाक मौत…





