
Kushal Tandon ने शिवांगी जोशी को किया चीट? एक्टर की बहन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Lock Upp 2 में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को चीट किया है। अब कुशाल की बहन टीना टंडन ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और करारा जवाब दिया है।
रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2′ (Lock Upp Season 2) में हाल ही में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने एक ऐसा दावा किया, जिसने टीवी गलियारे में तहलका मचा दिया है। श्रेया ने आरोप लगाया कि मशहूर टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को धोखा (चीट) दिया था। अब इस पूरे विवाद पर कुशाल की बहन टीना टंडन (Tina Tandon) का गुस्सा फूटा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर भाई का बचाव किया है।
भाई के सपोर्ट में उतरीं बहन टीना
चूंकि कुशाल टंडन इन दिनों अमेज़न प्राइम के नए रियलिटी शो ‘अलायंस’ (Alliance) में व्यस्त हैं और बाहरी दुनिया के विवादों पर खुद जवाब नहीं दे सकते, इसलिए उनकी बहन टीना ने मोर्चा संभाला। टीना ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा “अफवाहें तो उड़ती रहती हैं, लेकिन सच हमेशा मजबूती से खड़ा रहता है। मैं आमतौर पर ऐसी सार्वजनिक चर्चाओं से दूर रहती हूँ, लेकिन मेरे भाई कुशाल और उनके पुराने रिश्ते (शिवांगी जोशी के साथ) को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठ हैं। यह सिर्फ कहानी का एक पहलू (one-sided story) है।”
View this post on Instagram
श्रेया कालरा ने क्या दावा किया था?
दरअसल, शो ‘लॉक अप 2’ के दौरान श्रेया कालरा ने सह-कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से बातचीत में एक पुराना किस्सा शेयर किया था। श्रेया का दावा था कि एक शूट के बाद कुशाल टंडन ने उन्हें सोशल मीडिया पर डायरेक्ट मैसेज (DM) किया था। श्रेया ने कहा, “उस वक्त कुशाल और शिवांगी जोशी रिलेशनशिप में थे, जिसके बारे में मुझे अंदाज़ा नहीं था।”
चर्चा में हैं कुशाल
आपको बता दें कि कुशाल टंडन इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चल रहे शो ‘अलायंस’ में अपनी मजबूत पर्सनालिटी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ ज़रीन खान जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस उनके एटिट्यूड की तारीफ कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पुराने रिश्तों को लेकर हो रहे इन विवादों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, बहन टीना के इस बयान के बाद कुशाल के फैंस लगातार उनका सपोर्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Raghav Juyal: कंफर्म हुआ शहनाज-राघव का रिश्ता? हाथों में हाथ डाले दिखा रूमर्ड कपल





