
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने छोड़ा Lock Upp, ‘डार्क सीक्रेट’ को लेकर इंटरनेट पर बहस
Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो ‘लॉक अप’ से बाहर आ चुकी हैं। जहां उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही, वहीं सोशल मीडिया पर चर्चा है कि क्या वह गोविंदा के गहरे राज (Dark Secrets) खोलने वाली थीं?
बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में बतौैर कंटेस्टेंट शामिल हुईं सुनीता आखिरकार शो से बाहर हो गई हैं। शो के दौरान अपनी खराब तबीयत, डायबिटीज और मेनोपॉज (Menopause) से जुड़ी दिक्कतों की वजह से बाहर जाने की गुहार लगा रही थीं। मेकर्स ने उनकी गुहार सुनी जहाँ खुद गोविंदा और उनकी बेटी टीना आहूजा उन्हें रिसीव करने पहुंचे। लेकिन, जैसे ही सुनीता शो से बाहर आईं, सोशल मीडिया पर एक नई बहस और कई तरह के कयास शुरू हो गए हैं।
गोविंदा के राज छिपाने की कोशिश?
इंटरनेट पर फैंस और यूजर्स का मानना है कि सुनीता के शो छोड़ने की असली वजह सिर्फ खराब सेहत नहीं है। दरअसल, ‘लॉक अप’ शो का एक बड़ा नियम है कि कंटेस्टेंट्स को खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिंदगी का कोई बहुत बड़ा या ‘डार्क सीक्रेट’ (गहरा राज) दुनिया के सामने खोलना पड़ता है।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अगर सुनीता कुछ दिन और शो में रुकतीं, तो शायद उन्हें अपनी और गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी से जुड़े ऐसे राज बताने पड़ते जिससे उनकी पारिवारिक और राजनीतिक छवि पर असर पड़ सकता था। यही वजह है कि गोविंदा खुद बेटी के साथ उन्हें तुरंत लेने पहुंच गए।
पहले भी कर चुकी हैं चौंकाने वाले खुलासे
शो के दौरान और उससे पहले भी सुनीता अपनी शादी को लेकर कई हैरान करने वाले बयान दे चुकी हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि गोविंदा के अफेयर की खबरों ने उन्हें काफी दर्द दिया था। पति का दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना उनके रिश्ते में दूरियां लेकर आया।
एक वक्त ऐसा भी आया था जब दोनों का रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच गया था। उन्होंने यह भी कुबूल किया था कि वह गोविंदा से अलग एक दूसरे फ्लैट में रहती हैं और एक स्टार की पत्नी बनने के लिए ‘पत्थर का दिल’ रखना पड़ता है।
क्या सुनीता आहूजा शो के ‘सीक्रेट रूम’ टास्क में कुछ ऐसा बताने वाली थीं जो अब तक छुपा हुआ था? फिलहाल इन अफवाहों पर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सुनीता की इस अचानक एग्जिट ने सोशल मीडिया का पारा जरूर गरमा दिया है।





