
Stock Market: आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 185 अंक उछला
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।
Stock Market Today: एशियाई बाजारों में गिरावट के बावजूद आज घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 202 अंक उछलकर 77388 पर खुला. निफ्टी भी इस दौरान 63 अंक चढ़कर 24142 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स 185.77 अंक चढ़कर 77,400.40 पर पहुंचा; निफ्टी 42.15 अंक बढ़कर 24,132.60 पर पहुंचा।
एशियाई बाजार
आज एशियन मार्केट पूरी तरह से क्रैश हो गया है. इसके लिए अमेरिका और ईरान के बीच जंग तो जिम्मेदार है ही, लेकिन साथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और चिपमेकर व सेमीकंडक्टर शेयरों के ओवरवैल्यूएशन ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है.
इसके चलते शुरुआती कारोबार में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.17% तक लुढ़क गया. आलम यह रहा कि ट्रेडिंग कुछ समय तक के लिए रोकनी पड़ गई. इसी तरह से जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 खुलते ही 3% गिर गया. स्मॉल-कैप कोस्डैक में भी 3.9% की भारी गिरावट दर्ज की गई है. हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 24829 पर है, जो बुधवार के बंद भाव 24681.1 से कुछ ज्यादा है.
नीदरलैंड की कंपनी ASML के बयान- आने वाले समय में एआई चिप्स की मांग तो मजबूत रहेगी, लेकिन अभी इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमेटिव और कार कंपनियों की तरफ से इसकी मांग बहुत सुस्त है, से बाजार में घबराहट फैल गई. निवेशकों को कहीं न कहीं यह लगने लगा कि पूरी टेक इंडस्ट्री में ग्रोथ एक जैसा नहीं है.
कच्चा तेल
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.69% बढ़कर 80.15 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.49% बढ़कर 85.37 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे, जो 85 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर था। COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.6% बढ़कर 80.08 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं।





