Fauzi: लाशों के बीच राइफल लेकर बैठे प्रभास का धांसू लुक, ‘फौजी’ की रिलीज डेट आउट

Fauzi Release Date: प्रभास की जिस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, फाइनली उसकी रिलीज डेट सामने आ गई है. हनु राघवपुडी और प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ इसी साल रिलीज होगी.

Fauzi Release Date: लंबे समय से बाहुबली स्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी (Fauzi) का नाम चर्चा में बना हुआ है। पीरियड ड्रामा एक्शन-थ्रिलर के तौर पर फौजी को लेकर सिनेमाई गलियारे में जबरदस्त हाइप बनी हुई है। अब मेकर्स की तरफ से फौजी की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। इसके साथ प्रभास (Prabhas) स्टारर फौजी का नया पोस्टर भी रिवील किया गया है, जिसमें अभिनेता का खूंखार लुक सामने आया है।

‘फौजी’ से प्रभास का लुक

पोस्टर में प्रभास एक युद्ध क्षेत्र के बीच में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वे बारिश से भीगे हुए, खून से लथपथ और हाथ में बंदूक थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को हनु राघवपुडी निर्देशित कर रहे हैं, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर भी खास भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

किस पर आधारित होगी ‘फौजी’ 

फौजी’ 1940 के ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक युद्ध और रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास एक सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर भी अहम किरदारों में नजर आ सकते हैं। फिल्म का संगीत विशाल चंद्रशेखर तैयार कर रहे हैं। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसका निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है।

फौजी’ के अलावा प्रभास फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे। ‘स्पिरिट’ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।

Back to top button