Sonam Wangchuk के सपोर्ट में दीपिका पादुकोण ने किया पोस्ट? फिर कर दिया डिलीट…

Deepika Padukone को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, जिसमें मौजूदा हालातों पर भी नाराजगी जाहिर की, पर बाद में डिलीट कर दिया।

Deepika Padukone Support Sonam Wangchuk: सोशल मीडिया पर में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का समर्थन किया है. वायरल फोटो में तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सरकार पर भी निशाना साधा गया है. इंटरनेट पर इस पोस्ट को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में दीपिका ने यह पोस्ट लिखने के बाद डिलीट कर दी थी? आइए जानते हैं इस वायरल दावे के पीछे का पूरा सच.

सच्चाई जान यूजर्स भी चौंके

वायरल हो रही तस्वीर में एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी दिख रही है, जिसमें दीपिका ने सोनम वांगचुककी एक पोस्ट को इस कैप्शन के साथ री-शेयर किया है- वह उपवास कर रहे हैं। हम बस स्क्रॉल कर रहे हैं।’

deepika fake insta story

क्या लिखा है फेक पोस्ट में?

फर्जी इंस्टा स्टोरी में आगे लिखा गया, ‘इस बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? हम लोकतंत्र के सबसे काले दौर से गुजर रहे हैं.’ इतना ही नहीं, इसमें एक राजनीतिक तंज कसते हुए यह भी लिखा गया कि ‘एक असफल नेता का महिमामंडन करने के लिए चाहे कितनी भी फिल्में बना ली जाएं, हकीकत कभी नहीं बदलती.’ सोशल मीडिया पर लोग बिना सच जाने इस एडिटेड स्क्रीनशॉट को सच मानकर लगातार शेयर कर रहे हैं.

दीपिका के पोस्ट का पता चला सच

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट, शाहरुख खान और आमिर खान तक ने अभी 15 जुलाई तक सोनम वांगचुक या उनकी भूख हड़ताल को लेकर किसी भी तरह का न तो पोस्ट किया है और ना ही बयान दिया है। दीपिका के नाम पर वायरल यह इंस्टाग्राम स्टोरी पूरी तरह से फर्जी है। वहीं, X पर कई यूजर्स का दावा है कि दीपिका पादुकोण के नाम से वायरल सोनम वांगचुक का पोस्ट AI जेनरेटेड है।

Back to top button