Stock Market: खुलते ही शेयर बाजार ने भरी हुंकार, Sensex-Nifty में मजबूती

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और बीएसई निफ्टी हरे निशान पर खुले।

Stock Market Today on July 17: एशियाई बाजारों में हाहाकार और कच्चे तेल के 85 डॉलर के पार जाने के बावजूद आज भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 लगभग 54 अंकों की बढ़त के साथ 24127 के स्तर पर खुला. इसी तरह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्स इंडेक्स सेंसेक्स 183 अंकों की मजबूती के साथ 77370 पर कारोबार करना शुरू किया.

कंपनियों के नतीजों ने किया खुश

शेयर बाजार में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर करीब 5% तक चढ़ गया. इसकी वजह जून तिमाही के शानदार नतीजे रहे हैं. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 156% और रेवेन्यू 227% बढ़ा है. वहीं, टेक महिंद्रा के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के बाद आईटी शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिले. अच्छे कारोबार और नए ऑर्डर मिलने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.29% की बढ़त के साथ सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स रहा है.

आईटी शेयर्स में मजबूती

शेयर बाजार की तेजी में आईटी शेयरों का सबसे बड़ा कॉन्ट्रिबुशन रहा है. आईटी कंपनियों में खरीदारी बढ़ने से निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.5% से ज्यादा चढ़ गया और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 550 अंकों से अधिक उछल गया. टेक महिंद्रा का शेयर करीब 2.6% बढ़ा, जबकि एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. टेक महिंद्रा के जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों, बढ़े हुए मुनाफे और नए बड़े ऑर्डर मिलने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिसका फायदा पूरे आईटी सेक्टर को मिला.

क्रूड ऑयल की कीमत

आज सुबह के कारोबारी सेशन में ब्रेंट क्रूड 1.32% की तेजी के साथ अब 85.28-85.34 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है. वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 1.43% की छलांग लगाकर अब 80.08 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल चुका है. इस हफ्ते दोनों बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट में लगभग 12% की बढ़त हुई है. ब्रेंट लगातार तीसरे हफ्ते और WTI लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त की राह पर है.

अमेरिकी डॉलर

ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की वैल्यू को मापने वाले US डॉलर इंडेक्स (DXY) आज 0.02% बढ़कर 100.74 पर ट्रेड कर रहा था. 16 जुलाई को रुपया 0.08% गिरकर डॉलर के मुकाबले 96.35 पर बंद हुआ.

Back to top button