अयोध्या राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, उद्धव ठाकरे ने RSS प्रमुख को बुलाया…

Mumbai News: अयोध्या राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और चोरी के मामले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने 18 जुलाई को नागपुर में ‘राम रक्षा आंदोलन’ आयोजित करने का ऐलान किया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। आंदोलन शाम 4:30 बजे रामनगर स्थित राम मंदिर में आयोजित होगा।

मोहन भागवत को लिखा पत्र

संजय राउत ने अपने पत्र में कहा कि अयोध्या राम मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं ने हिंदुओं की आस्था और विश्वास को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने भागवत से आंदोलन में शामिल होकर भगवान राम की पवित्रता की रक्षा और जनजागरूकता के इस अभियान का समर्थन करने की अपील की।

‘हिंदू समाज को एकजुट करना जरूरी’

राउत ने पत्र में दावा किया कि मंदिर में चंदे के कथित गबन को लेकर चिंता जताई गई है, लेकिन मुख्य आरोपी के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद हिंदू समाज को एकजुट और जागरूक करने की आवश्यकता है।

श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने का आग्रह

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने मोहन भागवत से कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कारणवश भागवत स्वयं नहीं आ सकें, तो अपने प्रतिनिधि को भेजें।

सीएम फडणवीस को भी दिया निमंत्रण

इससे पहले संजय राउत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी ‘राम रक्षा आंदोलन’ में शामिल होने का निमंत्रण दे चुके हैं। अपने पत्र में उन्होंने फडणवीस से अभियान का समर्थन करने और अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

Back to top button