
Awarapan 2: बदली इमरान हाशमी की किस्मत, ‘आवारापन 2’ के लिए मिले करोड़ों
Awarapan 2 Fee: करीब 19 साल बाद आ रहे ‘आवारापन’ के सीक्वल के लिए इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फीस का खुलासा हो गया है। जानें हिटमैन इमरान को कितने करोड़ मिले।
Awarapan 2 Fee: बॉलीवुड के ‘हिटमैन’ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बेहतरीन कल्ट फिल्मों में शुमार ‘आवारापन’ के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। लगभग 19 साल के लंबे इंतजार के बाद मेकर्स इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी ‘आवारापन 2′ (Awarapan 2) लेकर आ रहे हैं। इसमें इमरान हाशमी एक बार फिर अपने उसी संजीदा और एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की घोषणा के साथ ही इसके मुख्य कलाकारों की फीस को लेकर भी इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है।
इमरान हाशमी ने लिया भारी-भरकम फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कल्ट सीक्वल के लिए इमरान हाशमी ने मेकर्स से एक बड़ी रकम वसूल की है। खबरों के अनुसार, इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 2’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए करीब 12 से 15 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस चार्ज की है। चूंकि ‘आवारापन’ का पहला भाग इमरान के करियर के मील के पत्थरों में से एक माना जाता है, इसलिए मेकर्स भी उन्हें इस कल्ट किरदार के लिए उनकी मनमुताबिक फीस देने के लिए तुरंत तैयार हो गए।
ग्लैमर का तड़का लगाएंगी दिशा पाटनी
इस बार ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ मुख्य अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड की ग्लैमरस दिवा दिशा पाटनी नजर (Disha Patani) आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए दिशा पाटनी ने भी मेकर्स से मोटी फीस ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा को इस एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के लिए करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
पहले पार्ट में श्रेया सरन और मृणालिनी शर्मा जैसी अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया था, ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि दिशा पाटनी इस सीक्वल में क्या नया कमाल दिखा पाती हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर शूट करने की तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Aamir Khan का बड़ा खुलासा, सोनम वांगचुक से इंस्पायर नहीं था ‘3 Idiots’ का रैंचो





