


FIFA World Cup Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ स्पेन ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं उठाई, बल्कि इंटरनेशनल फुटबॉल के कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।
फाइनल स्पेन का लगातार 38वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था, जिसमें टीम अजेय रही। इसके साथ ही स्पेन ने 2018 से 2021 के बीच इटली द्वारा बनाए गए 37 मैचों के अजेय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
पूरे वर्ल्ड कप में स्पेन ने सिर्फ 1 गोल खाया और 7 क्लीन शीट दर्ज कीं। यह किसी एक फीफा वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे बेहतरीन रक्षात्मक प्रदर्शन माना जा रहा है।
स्पेन के मुख्य कोच लुइस डी ला फ्यूएंटे 65 साल और 29 दिन की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज़ हेड कोच बन गए।
फाइनल में अर्जेंटीना की टीम एक भी शॉट टार्गेट पर नहीं लगा सकी। मुकाबले में स्पेन का पूरी तरह दबदबा रहा।
विश्व चैंपियन बनने पर स्पेन को फीफा की ओर से करीब 481 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जबकि उपविजेता अर्जेंटीना को लगभग 280 करोड़ रुपये मिले। दोनों टीमों को टूर्नामेंट के अलग-अलग चरणों में पहुंचने पर अतिरिक्त पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।