Ramayana के ट्रेलर का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर का ‘राम’ और यश का ‘रावण’ रूप अद्भुत

फिल्म 'रामायण' के 4 मिनट लंबे 'प्रथम संकल्प' ट्रेलर का पहला रिव्यू आया। रणबीर कपूर और यश का लुक देख फैंस हुए मंत्रमुग्ध।

Ramayana Trailer Review: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण‘ (Ramayana: Part 1) को लेकर देश और दुनिया भर के सिनेमाप्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस ऐतिहासिक फिल्म के ट्रेलर का पहला रिव्यू (First Review) सामने आ चुका है।

अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (Comic-Con) और दुनिया भर में आगामी 24 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से रिलीज होने से पहले, मेकर्स ने नई दिल्ली में आयोजित ‘प्रथम संकल्प’ (Pratham Sankalp) इवेंट के दौरान देश के चुनिंदा फिल्म समीक्षकों और ट्रेड एनालिस्ट्स को यह ट्रेलर दिखाया है।

हर फ्रेम में दिखेगा दिव्यता का जादू

दिग्गज ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 3D में इस 4 मिनट लंबे ट्रेलर को देखने के बाद अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इसे सिर्फ एक शब्द में शानदार (SPECTACULAR) करार दिया है। ‘प्रथम संकल्प’ नाम का यह 4 मिनट का ट्रेलर आपको पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देता है। इसका प्रेजेंटेशन, स्केल, विजुअल्स, VFX और बैकग्राउंड स्कोर वाकई लाजवाब हैं। यह फिल्म हर तरह से एक ग्लोबल सिनेमाई अनुभव जैसी लगती है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

‘राम’ में दिव्यता और ‘रावण’ में खूंखार अंदाज

ट्रेलर देखने के बाद समीक्षकों ने फिल्म के सभी प्रमुख कलाकारों के लुक्स और अभिनय की जमकर तारीफ की है. भगवान राम रणबीर कपूर के लुक में दिव्यता, ग्रेस (शालीनता) और अपार शक्ति एक साथ छलकती है। पर्दे पर उनकी आंखों में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का तेज साफ महसूस होता है।

केजीएफ फेम साउथ सुपरस्टार यश लंकापति रावण के खूंखार और शक्तिशाली अवतार में बेहद प्रभावशाली और अद्भुत लग रहे हैं। माता सीता के रूप में साई पल्लवी की सौम्यता और लक्ष्मण बने रवि दुबे की परफॉर्मेंस भी काफी सराही जा रही है। इनके अलावा सनी देओल (हनुमान), विवेक ओबेरॉय और काजल अग्रवाल के किरदार भी इस महाकाव्य को नया आयाम देते नजर आते हैं।

ऑस्कर विनर म्यूजिक और VFX का कॉम्बिनेशन

नमित मल्होत्रा की कंपनी DNEG द्वारा तैयार किए गए विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस ज़िमर (Hans Zimmer) व ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) द्वारा तैयार बैकग्राउंड स्कोर ने इस ट्रेलर को हॉलीवुड स्तर का बना दिया है।

रिलीज डेट व टाइमलाइन

फिल्म ‘रामायण’ को दो भागों में भव्य रूप से पेश किया जा रहा है। इसका पहला भाग दिवाली 2026 के पावन अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दस्तक देगा। 24 जुलाई 2026 को इस ट्रेलर को डिजिटली सभी दर्शकों के लिए आउट कर दिया जाएगा।

Back to top button