
Lock Upp 2: राम कपूर ने किया kiss, भड़कीं श्रेया, बोलीं- इतनी चुम्मी मेरा बाप भी नहीं लेता
लॉक अप 2 में श्रेया कालरा ने राम कपूर पर पर्सनल बाउंड्री तोड़ने का आरोप लगाया। बोलीं- 'पापा भी इतना किस नहीं करते'। पत्नी गौतमी ने किया बचाव।
Lock Upp 2: रियालिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2‘ (Lock Upp: Sach Ya Sazaa) में ड्रामा और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक एपिसोड के बाद शो की कंटेस्टेंट और मशहूर इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने टीवी के जाने-माने वरिष्ठ अभिनेता राम कपूर (Ram Kapoor) पर अपनी पर्सनल बाउंड्री (व्यक्तिगत सीमाएं) लांघने और असहज करने का गंभीर आरोप लगाया है।
श्रेया कालरा की साथी कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के साथ हुई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।
Kiss करने पर भड़कीं श्रेया कालरा
लीडरशिप टास्क के बाद लॉकर रूम एरिया में शिल्पा शिंदे से बात करते हुए श्रेया कालरा का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एक पुराने टास्क का जिक्र किया जब उन्होंने जीत हासिल कर राम कपूर को एलिमिनेशन से बचाया था और तब राम कपूर ने उन्हें गाल पर किस (Kiss) किया था।
View this post on Instagram
श्रेया ने राम कपूर के इस बर्ताव पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा“पर्सनल बाउंड्री मेंटेन करनी चाहिए। अगर इस बार उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश की, तो मैं उनका मुंह पकड़कर बोलूंगी कि मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते, अब मुझे किस मत करो। मैंने उन्हें तीन बार सुरक्षित किया और वह मेरे लिए उंगली तक नहीं उठाते। मुझे उनकी सीनियरिटी पर शर्म आनी चाहिए।”
पति के बचाव में उतरीं गौतमी कपूर
सोशल मीडिया पर राम कपूर के व्यवहार की आलोचना होने के बाद उनकी पत्नी और अभिनेत्री गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पति का पक्ष रखा है।गौतमी ने कहा कि राम कपूर बेहद सीधे और साफ दिल इंसान हैं। वह बिना किसी खास रणनीति या गेम प्लान के शो में शामिल हुए हैं।
गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे ‘लॉक अप सीजन 2’ को इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि वीकेंड एपिसोड में मेकर्स और होस्ट इस पर्सनल बाउंड्री के मुद्दे को कैसे सुलझाते हैं।
ये भी पढ़े- Ramayana के ट्रेलर का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर का ‘राम’ और यश का ‘रावण’ रूप अद्भुत





