Jennifer Winget Wedding: दूसरी बार दुल्हन बनीं जेनिफर विंगेट, पति विलियम संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें!

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने यूके में बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से रचाई शादी। दुल्हन के जोड़े में शेयर कीं वेडिंग तस्वीरें।

Jennifer Winget Wedding: टेलीविजन की सबसे पसंदीदा और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) आखिरकार अपने सपनों के राजकुमार संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। टीवी शो ‘बेहद’ और ‘बेपनाह’ से लाखों दिलों पर राज करने वाली ‘माया’ यानी जेनिफर ने सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माएल (William Ishmael) से ब्रिटेन (UK) में एक बेहद ही सीक्रेट और प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई है।

शादी के कुछ दिनों बाद जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी ड्रीम वेडिंग की कई अनसीन तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ब्राइडल लुक में परी जैसी खूबसूरत दिखीं जेनिफर

यूके और वेल्स के खूबसूरत वादियों (Margam Abbey Church) में हुई इस क्रिश्चियन वेडिंग में जेनिफर विंगेट का ब्राइडल लुक हर किसी का दिल जीत रहा है। जेनिफर ने अपने खास दिन के लिए कस्टम-मेड व्हाइट स्ट्रेपलेस गाउन पहना था। गाउन पर बहुत ही बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और लॉन्ग कैथेड्रल-स्टाइल घूंघट (Veil) था, जो उन्हें बिल्कुल किसी राजकुमारी जैसा लुक दे रहा था।

कौन हैं विलियम इश्माएल?

जेनिफर के हमसफर विलियम इश्माएल (William Ishmael) लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। विलियम सिंगापुर बेस्ड एक बड़े बिजनेसमैन हैं और वर्तमान में ‘MHC डिजिटल ग्रुप’ में बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग के डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है और यूबीएस इन्वेस्टमेन्ट बैंक में भी काम कर चुके हैं। दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

ये भी पढ़े- Lock Upp 2: राम कपूर ने किया kiss, भड़कीं श्रेया, बोलीं- इतनी चुम्मी मेरा बाप भी नहीं लेता

आपको बता दें कि यह जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2012 में उन्होंने अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) से शादी की थी। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था।

Back to top button