
Stock Market: टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है.
Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 22 जुलाई को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 317 अंक या 0.41% गिरकर 77,152 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 74 अंक या 0.30% गिरकर 24,114 पर पहुंच गया।
एशियाई बाजार
आज ज्यादातर एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. इनमें सबसे ज्यादा तेजी दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में देखी गई, जो शुरुआती कारोबार में 5% तक उछल गया. कोस्डैक ने लगभग 2% की बढ़त हासिल की. जापान के निक्केई 225 में 0.34% की तेजी देखने को मिली. टॉपिक्स में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में 0.12% की मामूली बढ़त देखी गई. अमेरिकी बाजार में आई तेजी और सेमीकंडक्टर शेयरों में मजबूत रिकवरी के चलते आज एशियाई बाजारों में कारोबार अच्छा हो रहा है.
अमेरिकी बाजार
कल यानी कि मंगलवार रात को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 0.74% की बढ़त हासिल की, S&P 500 इंडेक्स में 0.89% की तेजी आई, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट में 1.29% का उछाल आया. इस दिन अमेरिकी चिप और टेक कंपनियों के शेयरों की जमकर खरीदारी हुई, जिससे बाजार को सहारा मिला. निवेशकों को अब Alphabet, Tesla जैसी बड़ी टेक कंपनियों के तिमाही नतीजों का इंतजार है.
क्रूड ऑयल
मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण सप्लाई में रुकावट की चिंताएं बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ रही हैं. आज 22 जुलाई, 2026 को भी क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड 2% बढ़कर 91.01 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 2% की तेजी के साथ 84.91 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.
अमेरिकी डॉलर
दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले डॉलर की कमजोरी और मजबूती का आकलन करने वाला अमेरिकी डॉल इंडेक्स आज 101.15 पर कारोबार करता नजर आ रहा है. वहीं, आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में रिकवरी दिखाते हुए 96.24 के स्तर पर नजर आया, जो कल के मुकाबले रुपये में करीब 12 से 21 पैसे की मजबूती को दर्शाता है.





