Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर पोस्टपोन; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

24 जुलाई को रिलीज होने वाला 'रामायण' का ट्रेलर टाल दिया गया है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोनी पिक्चर्स के साथ पार्टनरशिप और देश के युवाओं का जिक्र करते हुए यह फैसला लिया।

Ramayana Trailer Postponed: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस को झटका लगा है। 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने वाला ‘रामायण’ का मच-अवेटेड ट्रेलर अचानक Postpone कर दिया गया है।

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 (San Diego Comic-Con 2026) के मंच से ठीक पहले निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी।

ग्लोबल पार्टनरशिप बनी बड़ी वजह

निर्माता नमित मल्होत्रा ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि ‘रामायण’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक भव्य पहचान दिलाने के लिए मेकर्स ने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (Sony Pictures Entertainment) के साथ आधिकारिक हाथ मिलाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

देश में जारी छात्र आंदोलन भी है वजह?

हालांकि नमित मल्होत्रा ने ट्रेलर टलने का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय वितरण योजना को बताया है, लेकिन उनके बयान की आखिरी लाइनों ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। देश में नीट (NEET) पेपर लीक और सीजेपी (CJP) के छात्र आंदोलन के बीच नमित ने अपनी पोस्ट में लिखा:”देश का युवा ही हमारा भविष्य है। आइए हम सब मिलकर अपने भविष्य की रक्षा के लिए जो संभव हो, वह करें। जय हिंद।

फैंस का मानना है कि देश के वर्तमान माहौल और जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शनों की संवेदनशीलता को देखते हुए भी मेकर्स ने फिलहाल के लिए ऑनलाइन ट्रेलर लॉन्च को टालने का विचार किया है।

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म में रणबीर कपूर  भगवान श्री राम, साई पल्लवी  माता सीता, यश लंकापति रावण, सनी देओल  हनुमान फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स जल्द ही ट्रेलर की नई ग्लोबल रिलीज डेट का ऐलान करेंगे।

Back to top button