Dhanush Politics Entry: विजय के बाद राजनीति में कदम रखेंगे धनुष? फैंस के सामने दिया ऐसा बयान

साउथ सुपरस्टार धनुष ने ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान फैंस को समाज सेवा में जुटने की सीख दी। उनकी स्पीच का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है।

Dhanush Politics Entry: साउथ सिनेमा से राजनीति के गलियारों में कलाकारों का कदम रखना कोई नई बात नहीं है। सुपरस्टार थलपति विजय द्वारा अपनी पार्टी बनाकर राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद, अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता धनुष (Dhanush) के राजनीति में उतरने की अटकलें तेज हो गई हैं।

रविवार को अपने फैंस क्लब द्वारा आयोजित एक भव्य रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में पहुंचे धनुष के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘सिर्फ ऑडियो लॉन्च तक न रहें सीमित’

रक्तदान शिविर के दौरान अपने फैंस को संबोधित करते हुए धनुष ने एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। एक जगह पर इतने सारे लोगों का इकट्ठा होना इस बात का सबूत है कि इस एकजुटता में बहुत बड़ी ताकत होती है। हमें इस ताकत को एक सही मकसद देना होगा। 

वायरल वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

धनुष का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने कयास लगाया कि धनुष भी अपने फैन क्लब को एक बड़े सामाजिक व राजनीतिक संगठन का रूप देने की तैयारी कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “लगता है साउथ से राजनीति में उतरने वाले स्टार्स की कतार लंबी होने वाली है।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “राजनीति में आपका स्वागत है धनुष! तमिलनाडु को पढ़े-लिखे, अनुशासित और साहसी चेहरों की जरूरत है।”

क्या वाकई राजनीति में आएंगे धनुष?

हालांकि धनुष ने अभी तक प्रत्यक्ष तौर पर अपनी कोई राजनीतिक पार्टी बनाने या चुनाव लड़ने का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन उनके इस भाषण और जनसेवा की दिशा में फैंस को मोड़ने की अपील को जानकारों द्वारा एक सशक्त राजनीतिक शुरुआत के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Back to top button