Delhi Police का PM मोदी के खिलाफ अभद्र पोस्ट पर एक्शन, X से मांगी अकाउंट्स डीटेल

दिल्ली पुलिस ने संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ अपमानजनक और भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ ऐक्शन लेने जा रही है। पुलिस ने एक्स से इनकी डिटेल मांग ली है।

CJP Protest: नीट पेपर लीक के खिलाफ CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान और बाद में सोशल मीडिया पर पीएम नरेन्द्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई।

दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस भेजा है।

पुलिस ने एक्स से संबंधित पोस्ट और वीडियो को तत्काल हटाने या ब्लॉक करने के साथ ही उसे पोस्ट करने वाले अकाउंट की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस का कहना है कि यह सामग्री संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर प्रसारित की जा रही है और इसकी जांच की जा रही है।

नाम, पता समेत पूरी डिटेल मांगी

अब पुलिस ने एक शिकायत मिलने पर एक्स को लेटर लिखा है और कहा है कि संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ अपमानजनक, भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री को प्रसारित किया जा रहा है।

एक्स से कहा गया है कि ऐसे सभी पोस्ट/वीडियो या अन्य सामग्री को तुरंत डिलीट किया जाए। पुलिस ने इन सामग्रियों को पोस्ट करने वाले अकाउंट होल्डर्स की पूरी जानकारी भी मांगी है। एक्स अकाउंड होल्डर का पूरा नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी आदि बताने को कहा गया है। इसके अलावा वह कहां से लॉग इन और लॉग आउट कर रहे हैं, यह भी पूछा गया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यदि इनके संबंध में कोई और भी जानकारी हो जो जांच में मददगार हो सकती है, तो दी जाए। इसके अलावा कथित पोस्ट/वीडियो के ब्योरे को भविष्य के लिए संरक्षित करके रखने को कहा गया है।

ये भी पढ़े- NEET आंदोलन में विदेशी साजिश? NIA जांच की मांग वाली PIL पर हाई कोर्ट ने दिखाई तत्परता

CJP प्रदर्शन के बाद बढ़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद शुरू की गई है। प्रदर्शन से जुड़े कुछ वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। इन्हीं में से कुछ सामग्री को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई।

जिसमें आरोप लगाया गया कि संवैधानिक पदों के खिलाफ आपत्तिजनक, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की जा रही है। शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिजिटल साक्ष्य और संबंधित अकाउंट की जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़े- ताहिर हुसैन पर केजरीवाल का यू-टर्न या सफाई? पहली बार दिया बड़ा बयान…

Back to top button