
ICC Rankings: T20I रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका
: जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने ICC T20I रैंकिंग में 230 स्थानों की छलांग लगाकर 48वां स्थान हासिल किया है।
ICC T20I Rankings: भारतीय क्रिकेट के 15 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी ताजा T20I रैंकिंग में लंबी छलांग लगाकर इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर वैभव ने T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में सीधे 230 पायदान की छलांग लगाई है।
इंग्लैंड दौरे के बाद 278वें स्थान पर मौजूद वैभव सूर्यवंशी अब 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ सीधे 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 15 साल की उम्र में ICC T20I रैंकिंग के टॉप-50 में जगह बनाना अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने थे वैभव
हरारे में खेली गई 3 मैचों की T20I सीरीज में भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लिन स्वीप किया था। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने 50.33 की शानदार औसत से 151 रन बनाए, जिसमें दो आक्रामक अर्धशतक शामिल थे।
वैभव पुरुष T20I क्रिकेट के इतिहास में 16 साल की उम्र से पहले एक से अधिक अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब मिला।
T20I रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा
ICC की नई बैटिंग रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा कायम है:
| खिलाड़ी (Player) | नई रैंकिंग (New Rank) | बदलाव / स्थिति (Status/Change) |
| ईशान किशन (Ishan Kishan) | No. 1 | 910 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर कायम |
| अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) | No. 3 | 819 रेटिंग अंक |
| तिलक वर्मा (Tilak Varma) | No. 6 | 2 पायदान का सुधार (750 रेटिंग अंक) |
| श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) | No. 24 | 7 पायदान ऊपर चढ़े |
| वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) | No. 48 | 230 पायदान की छलांग |
ईशान किशन ने सीरीज के दौरान करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 916 अंक हासिल की, जो T20I इतिहास में किसी बल्लेबाज की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी रेटिंग है।
गेंदबाजों और वनडे रैंकिंग का हाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई गेंदबाजों की T20I रैंकिंग में 31 पायदान ऊपर चढ़कर 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे क्रिकेट (ODI) की रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है।
ये भी पढ़े- BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली जगह





