
वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तानी मिलने पर भड़के हर्षा भोगले, आंकड़े दिखाकर पूछे सवाल
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाए जाने पर वैभव सूर्यवंशी के चयन को लेकर हर्षा भोगले ने सवाल उठाए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए ईस्ट जोन (East Zone) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है, लेकिन असली चर्चा का विषय बना 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को उप-कप्तान बनाया जाना।
चयनकर्ताओं के इस फैसले पर मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने कड़ी आपत्ति जताई है और रेड बॉल क्रिकेट (Red-Ball Cricket) में वैभव के आंकड़ों का हवाला देते हुए सेलेक्टर्स पर सवाल खड़े किए हैं।
हर्षा भोगले ने जताई हैरानी
हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा हर्षा के इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच दो फाड़ देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग इसे युवा प्रतिभा को तराशने का मौका मान रहे हैं, तो वहीं कई दिग्गज मान रहे हैं कि इतने बड़े फॉर्मेट में सीधे उप-कप्तानी का दबाव देना सही नहीं है।
I wonder what the thinking is behind making Sooryavanshi vice-captain of a senior red ball team. He has played 12 innings for 207 runs @ 17.25. His talent is extraordinary but there is a learning curve and he is at the bottom of it in red ball cricket.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) July 30, 2026
सीमित ओवरों में किया था कमाल
महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल और सीमित ओवरों के क्रिकेट (White-Ball Cricket) में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनके इसी हुनर को देखते हुए ईस्ट जोन के चयनकर्ताओं ने उन्हें उप-कप्तानी सौंपी। हालांकि, फर्स्ट क्लास और रेड बॉल क्रिकेट में उनका अनुभव अभी काफी कम है।
ये भी पढ़े- ICC Rankings: T20I रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका
टीम में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार को भी जगह मिली है। शमी के लिए दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन बेहद अहम होगा, क्योंकि वे राष्ट्रीय टीम में वापसी की राह देख रहे हैं।
ईस्ट जोन का स्क्वॉड: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार.
ये भी पढ़े- BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली जगह





