‘Alliance’ के सेट पर पहुंचे सलमान खान, भावुक सोहेल का बढ़ाया हौसला

शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह के एलिमिनेशन के बाद भावुक हुए सोहेल खान का हौसला बढ़ाने के लिए भाई सलमान खान ने सरप्राइज एंट्री ली।

Salman Khan on Alliance: रियलिटी गेम शो अलायंस’ (Alliance) में इन दिनों ड्रामा और इमोशन्स का तड़का देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुईं सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) एलिमिनेट होकर बाहर हो गई हैं। सीमा के जाने के बाद उनके पूर्व पति और अभिनेता सोहेल खान (Sohail Khan) काफी उदास और भावुक नजर आए।

ऐसे में अपने छोटे भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए खुद बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान (Salman Khan) शो के सेट पर सरप्राइज गेस्ट बनकर पहुंचे।

काउबॉय हैट और ऑल-डेनिम लुक

सलमान खान बुधवार को जब ‘अलायंस’ के सेट पर पहुंचे, तो पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया। इस दौरान भाईजान का स्टाइल देखने लायक था।  ऑल-डेनिम आउटफिट के साथ स्टाइलिश काउबॉय हैट। शो में लगभग एक घंटे का समय बिताकर अपने भाई सोहेल खान को गेम के फिनाले के लिए खास गाइडेंस और मोरल सपोर्ट देना।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devil👿 (@the_salman_khan___)

 

सीमा के जाने से उदास थे सोहेल

शो में जब सीमा सजदेह की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, तब दर्शकों को सोहेल और सीमा के बीच एक परिपक्व और खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली थी। जब होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से सीमा के बारे में पूछा था, तो सोहेल ने कहा था। मैंने सीमा के साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं। वह बेहद खूबसूरत और अच्छे दिल की इंसान हैं। अगर हमारे रिश्ते में कभी कोई कमी रही होगी, तो वह मेरी तरफ से ही हुई होगी।

हाल ही में एलिमिनेशन टास्क के दौरान सीमा ने खुद आगे आकर कुशल टंडन से उन्हें शो से बेघर करने का अनुरोध किया, ताकि वे अपने घर और बच्चों के पास लौट सकें। सीमा के जाने के बाद सोहेल खान काफी अकेले और उदास हो गए थे, जिसे देखते हुए सलमान खान ने शो में एंट्री करने का फैसला किया।

ये भी पढ़े- Spider-Man Review: इमोशंस से जूझता स्पाइडर-मैन, जानें कैसी है टॉम हॉलैंड की नई फिल्म

क्या है ‘अलायंस’ शो?

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘अलायंस’ (Alliance) इन दिनों काफी चर्चा में है। इसे बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में सोहेल खान के अलावा पायल गेमिंग, कुशल टंडन, मिनी माथुर और नीति टेलर जैसे नामी सितारे और इंफ्लुएंसर्स हिस्सा ले रहे हैं।

ये भी पढ़े- Ramayana Trailer: भव्य है रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का संसार, साई पल्लवी-यश की दिखी झलक

Back to top button