
‘Toxic’ के मेकर्स ने कियारा को दिया जन्मदिन का तोहफा, पोस्टर जारी कर लिखी प्यारी बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के 35वें जन्मदिन पर 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने नादिया (Nadia) के रूप में उनका नया पोस्टर जारी कर बधाई दी है।
Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जहां दुनिया भर से फैंस और बॉलीवुड हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं, वहीं उनकी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) की टीम ने उन्हें खास तोहफा दिया है।
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर कियारा के किरदार ‘नादिया‘ (Nadia) का एक नया और बेहद ग्लैमरस पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
रेड आउटफिट में ढहाया कहर
‘टॉक्सिक’ के मेकर्स द्वारा जारी किए गए इस नए पोस्टर में कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत और इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं। लाल रंग के (Red Sheer Outfit) परिधान में कियारा का लुक काफी बोल्ड और आकर्षक है। पोस्टर में उनकी आंखें काफी कुछ बयां करती दिख रही हैं, जो फिल्म में उनके किरदार की कई परतों की ओर इशारा करती हैं।
View this post on Instagram
कियारा ने क्यों की ‘टॉक्सिक’?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कियारा ने खुलासा किया था कि उन्होंने कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) स्टारर इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को क्यों चुना।
कियारा ने बताया कि वह हमेशा से ऐसे किरदारों की ओर आकर्षित होती हैं जिनकी कहानी में गहराई हो (Complex & Layered)। उन्होंने कहा कि ‘नादिया’ का किरदार बेहद खूबसूरती से लिखा गया है और इसमें उन्हें अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का एक नया दायरा मिला है।
इस दिन रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘टॉक्सिक’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह पैन-इंडिया फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ होगी।
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह नया पोस्टर सामने आया, फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। कई यूज़र्स ने कियारा को जन्मदिन की बधाई दी तो वहीं ढेरों फैंस ने मेकर्स से जल्द से जल्द फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ करने की मांग की।
ये भी पढ़े-‘Alliance’ के सेट पर पहुंचे सलमान खान, भावुक सोहेल का बढ़ाया हौसला





