UPPSC PCS 2026: यूपी में SDM-DSP बनने का मौका, अगस्त में आवेदन की अंतिम तिथि

यूपी में SDM, DSP और BDO के लगभग 500 पदों पर निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 है।

UPPSC PCS 2026: प्रशासनिक सेवा में जाकर अफसरशाही का रुतबा हासिल करने और प्रदेश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित की जा रही सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

आयोग द्वारा बढ़ाई गई समय सीमा के अनुसार, अब उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने में अब केवल दो दिन का समय शेष रह गया है।

500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

इस बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ के लगभग 500 रिक्त पदों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है। मुख्य परीक्षा के परिणाम तक पदों की संख्या में संशोधन (इजाफा) संभव है।

OTR है अनिवार्य

यूपीपीएससी के नए नियमों के तहत आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए OTR (One Time Registration) पूरा करना अनिवार्य है।अंतिम दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा होने या पेमेंट अटकने जैसी समस्याएं आती हैं। इसलिए अभ्यर्थी अंतिम समय का इंतजार किए बिना तुरंत अपना OTR और ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर लें।

महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क विवरण

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 25 जून 2026

  • आवेदन व फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 3 अगस्त 2026

  • फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (General/OBC/EWS): ₹125

  • एससी / एसटी (SC/ST): ₹65

  • दिव्यांगजन (PH): ₹25

पात्रता (Eligibility) और चयन प्रक्रिया

  • 1 जुलाई 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री। (कुछ विशिष्ट पदों के लिए विशेष योग्यता निर्धारित है)।

  • चयन तीन चरणों में होगा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य लिखित परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview)।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर OTR सेक्शन में जाकर अपनी प्रोफाइल पूरी करें (यदि पहले से नहीं की है)।

  3. ‘PCS Examination 2026’ लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें।

  4. आवेदन फॉर्म में सभी मांगी गई जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।

  5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म फाइनल सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Back to top button