Lucknow News: दरोगा ही निकला दरिंदा… छात्रा को शादी का झांसा देकर SSI ने किया यौन शोषण

'तुम्हारा केस पुराना हो गया... दोबारा शारीरिक संबंध बनाने होंगे. ' बीएड छात्रा का आरोप है कि शादी के झांसे वाले केस की जांच कर रहे लखनऊ के आशियाना थाने के SSI धर्मवीर शाही ने उससे यही कहा. छात्रा का दावा है कि शादी का वादा कर कई बार यौन शोषण किया गया.

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ से खाकी को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ के आशियाना थाने में तैनात वरिष्ठ उप-निरीक्षक (SSI) धर्मवीर शाही के खिलाफ एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने एसएसआई धर्मवीर शाही के खिलाफ रेप (दुष्कर्म), मारपीट, धमकी देने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित B.Ed छात्रा के अनुसार, उसने पहले बस्ती जिले के एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला बाद में लखनऊ के पीजीआई (PGI) थाने ट्रांसफर हो गया था।

पीड़िता का आरोप है कि केस ट्रांसफर होने के बावजूद आशियाना थाने में तैनात एसएसआई धर्मवीर शाही जांच का बहाने उसे लगातार थाने बुलाता रहा और उससे व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखा। दरोगा ने छात्रा को झांसा दिया कि वह उसकी मदद करेगा और उससे शादी कर लेगा। इसके बाद दरोगा ने कथित तौर पर कई बार उसका शारीरिक शोषण (Sexual Exploitation) किया।

लगभग डेढ़ महीने पहले छात्रा को पता चला कि SSI धर्मवीर शाही पहले से ही शादीशुदा है। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी दरोगा ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दरोगा ने उसके मोबाइल से चैट और अन्य डिजिटल सबूत डिलीट करने की नीयत से उसका फोन भी छीन लिया था।

ये भी पढ़े- पप्पू यादव के बयान पर लखनऊ में VHRP का प्रदर्शन, गोपाल राय ने सार्वजनिक माफी की मांग

सच आते ही सख्त कार्रवाई

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरी आपबीती की शिकायत लखनऊ पुलिस के उच्च अधिकारियों से की। मामले की प्राथमिक (विभागीय) जांच कराने पर आरोपों में सत्यता पाई गई, जिसके बाद तुरंत कानूनी शिकंजा कसा गया।

डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर  ने कहा आशियाना थाने के वरिष्ठ उप-निरीक्षक धर्मवीर शाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच एसीपी (कैंट) को सौंपी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- Lucknow News: अर्जुनगंज में सांड का खौफ, मासूम बच्चे को पटक-पटककर किया घायल

Back to top button