
‘Spider-Man’ का स्पॉयलर देना पड़ा भारी, भड़के दर्शको के बीच चले जमकर लात-घूंसे
सिनेमाघर के अंदर फिल्म का स्पॉयलर देने पर दो दर्शकों के बीच जमकर मारपीट हुई। रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
Spider-Man Brand New Day: मार्वल (Marvel) और स्पाइडर-मैन (Spider-Man) के फैंस अपनी पसंदीदा फिल्मों को लेकर किस कदर दीवाने होते हैं, इसका एक अनोखा नजारा एक सिनेमाघर में देखने को मिला। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) की स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म का सस्पेंस (Spoiler) लीक करना एक शख्स को भारी पड़ गया।
थिएटर के अंदर एक दर्शक ने फिल्म का मुख्य सस्पेंस जोर-जोर से बोलकर लीक कर दिया, जिसके बाद गुस्साए दूसरे दर्शक ने उस पर हमला कर दिया और दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्पॉयलर से खराब हुआ मजा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिनेमाघर के भीतर फिल्म का शो चल रहा था। हॉल में मौजूद सभी दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म का लुत्फ उठा रहे थे कि तभी एक शख्स ने अचानक फिल्म के एक मुख्य प्लॉट ट्विस्ट (सस्पेंस) को जोर से बोल दिया।
Happy Friendship Day 😛
Four friends rushed into the theater, buzzing with excitement for the brand-new Spider-Man: Brand New Day.
Right beside them sat a guy who had already seen it. Throughout the film he kept leaning over to his girlfriend, loudly whispering every twist and… pic.twitter.com/MQRfX236in
— MB Lumora (@MBLumora) August 2, 2026
फिल्म का क्लाइमेक्स/ट्विस्ट पहले ही पता चल जाने से हॉल में बैठे बाकी दर्शकों का मजा किरकिरा हो गया। पास में ही बैठे एक दूसरे फैन को यह हरकत इतनी बुरी लगी कि उसका पारा चढ़ गया। उसने पहले तो उस शख्स को ऐसा करने से रोका, लेकिन बहस बढ़ते ही उसने उस पर हमला कर दिया और थप्पड़ जड़ दिया।
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
सिनेमाघर में हुई इस मारपीट का वीडियो वहां मौजूद एक अन्य दर्शक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं और ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “सिनेमाप्रेमी जानते हैं कि स्पॉयलर मिलने का दर्द क्या होता है, हालांकि मारपीट सही रास्ता नहीं है।” दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “स्पाइडर-मैन की फिल्म देखने गए थे, लेकिन असली एक्शन तो हॉल के अंदर देखने को मिल गया!”
फिल्मों में ‘स्पॉयलर’ (Spoiler Warning) न देने को लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन सिनेमाघर के अंदर मारपीट का यह मामला यह साबित करता है कि मार्वल फैंस के लिए सस्पेंस कितना मायने रखता है। पुलिस या थिएटर प्रशासन द्वारा इस घटना पर क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।





