
Ramayana: ‘रिलीज से पहले हमें दिखाएं फिल्म…’, ‘रामायण’ मेकर्स को रामलीला महासंघ का अल्टीमेटम
नितेश तिवारी और रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राष्ट्रीय रामलीला महासंघ ने चेतावनी देते हुए रिलीज से पहले फिल्म दिखाने की मांग की है।
Ramayana: फिल्ममेकर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर रिलीज से पहले ही विवाद का दौर शुरू हो गया है। रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) स्टारर इस मेगा-बजट फिल्म को लेकर राष्ट्रीय रामलीला महासंघ (National Ramlila Mahasangh) ने कड़ा रुख अपनाया है।
रामलीला महासंघ ने फिल्म के मेकर्स को चेतावनी देते हुए मांग की है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले महासंघ के पदाधिकारियों को दिखाया जाए, ताकि धार्मिक तथ्यों से कोई छेड़छाड़ न हो सके।
महासंघ की चेतावनी
राष्ट्रीय रामलीला महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में बनी कई धार्मिक फिल्मों में सनातन संस्कृति और पौराणिक चरित्रों का गलत चित्रण किया गया है, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
महासंघ ने प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के विवादित संवादों और वीएफएक्स (VFX) का जिक्र करते हुए कहा कि बॉलीवुड अक्सर आधुनिकता के नाम पर रामायण के मूल स्वरूप को बिगाड़ देता है। महासंघ की मांग है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कराने और थिएटर्स में लाने से पहले रामायण के विद्वानों और महासंघ के प्रतिनिधियों को ‘स्पेशल स्क्रीनिंग’ के जरिए दिखाया जाना चाहिए।
‘धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ हुआ तो…’
रामलीला महासंघ ने मेकर्स को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि फिल्म में भगवान श्रीराम, माता सीता या किसी भी पौराणिक पात्र के चित्रण के साथ कोई रचनात्मक स्वतंत्रता (Creative Liberty) के नाम पर खिलवाड़ किया गया, तो इसका देशव्यापी विरोध किया जाएगा।
महासंघ का का कहना है कि हम नहीं चाहते कि रामायण जैसी पवित्र गाथा को मनोरंजन के नाम पर तोड़-मरोड़कर पेश किया जाए। अगर मेकर्स की मंशा साफ है, तो उन्हें फिल्म को रिलीज से पहले महासंघ को दिखाने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़े- ‘Spider-Man’ का स्पॉयलर देना पड़ा भारी, भड़के दर्शको के बीच चले जमकर लात-घूंसे
भारी-भरकम बजट
गौरतलब है कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म के वीएफएक्स और सेट्स को लेकर मेकर्स काफी सावधानी बरत रहे हैं, लेकिन रामलीला महासंघ की इस चेतावनी के बाद मेकर्स पर दबाव और बढ़ गया है। फिलहाल नितेश तिवारी या प्रोड्यूसर्स की तरफ से इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये भी पढ़े- ‘Ramayana’ की स्टारकास्ट में कौन है सबसे अमीर? जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति





