UP News: बिजली के पोल से टकराकर पलटा टैंकर, भीषण आग में जिंदा जले तीन लोग

आजमगढ़ के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार रात एक डीजल टैंकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया। इस भीषण दुर्घटना में टैंकर के ड्राइवर, खलासी और मुनीब सहित तीन लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में डीजल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। जिलके चलते तीन लोगों की जिंदा जसकर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि टैंकर डीजल से भरा हुआ था जो बिलरियागंज के एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था, अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल पर लगा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया और तेज धमाके के साथ टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया।

गाड़ी पर ही गिर गया बिजली ट्रांसफार्मर

बताया जाता है कि सोमवार की रात 11 बजे गोरखपुर से पेट्रोल लेकर एक टैंकर आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोलपंप की ओर जा रहा था। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास टैंकर अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रांसफार्मर टैंकर पर ही गिर पड़ा। इससे तेज धमाके के साथ टैंकर में भीषण आग लग गई। पूरे इलाके की बिजली भी गुल हो गई।

दूर से ही नजारा देखते रहे लोग

आग इतनी विकराल थी कि आसपास मौजूद लोग मदद के लिए टैंकर के पास तक नहीं पहुंच सके। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीन दमकल वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था। हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

एक मृतक की नहीं हो सकी पहचान

मृतकों में मेंहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार की पहचान हो चुकी है। एक अन्य मृतक महराजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था। तीसरे शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Back to top button